डेस्क । फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फुटबॉल प्रेमियों को बड़ा रिकॉर्ड टूटता देखने को मिला। लंबे समय तक वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे लियोनेल मेसी का महारिकॉर्ड अब टूट चुका है। फ्रांस के 27 वर्षीय स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल दागकर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
एम्बाप्पे बने World Cup के नए ‘गोल किंग’
इस मुकाबले से पहले लियोनेल मेसी के नाम फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में 31 मैचों में 21 गोल दर्ज थे, जबकि किलियन एम्बाप्पे 20 गोल के साथ दूसरे स्थान पर थे, मियामी स्टेडियम में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 6-4 से जीत हासिल की। हालांकि, फ्रांस की ओर से एम्बाप्पे ने दो शानदार गोल किए। इन दो गोलों के साथ उन्होंने अपने वर्ल्ड कप करियर के 22वें मैच में 22वां गोल दागते हुए मेसी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और ऑल-टाइम टॉप स्कोरर बन गए।
क्या फाइनल में मेसी फिर हासिल करेंगे नंबर-1 की कुर्सी?
लियोनेल मेसी के पास इतिहास पलटने का एक आखिरी मौका बाकी है। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ खेलने उतरेंगे। अगर मेसी इस मैच में दो या उससे अधिक गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह एक बार फिर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं और एम्बाप्पे को पीछे छोड़ देंगे।
गोल्डन बूट की रेस में भी बदला समीकरण
सिर्फ ऑल-टाइम रिकॉर्ड ही नहीं, गोल्डन बूट की दौड़ में भी अब एम्बाप्पे सबसे आगे निकल चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल करने के बाद उनके नाम टूर्नामेंट में 10 गोल हो गए हैं। दूसरी ओर, मेसी के खाते में फिलहाल 8 गोल और 4 असिस्ट हैं। यदि वह फाइनल में दो गोल करने में कामयाब रहते हैं, तो बेहतर असिस्ट रिकॉर्ड के आधार पर गोल्डन बूट की रेस में भी दोबारा शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।
फाइनल पर टिकी दुनिया की नजरें
अब सभी की निगाहें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल पर हैं, जहां एक ओर मेसी अपने शानदार करियर का यादगार अंत करना चाहेंगे, वहीं दूसरी ओर एम्बाप्पे अपने नए रिकॉर्ड को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में फाइनल मुकाबला सिर्फ खिताब की जंग नहीं, बल्कि इतिहास में सबसे बड़े गोल स्कोरर की दौड़ के लिए भी बेहद खास होने वाला है।