Home » लेटेस्ट » ‘मै फिट नहीं’; आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं विराट कोहली? लखनऊ से जीतने के बाद खुद बताई समस्या

‘मै फिट नहीं’; आखिर किस बीमारी से जूझ रहे हैं विराट कोहली? लखनऊ से जीतने के बाद खुद बताई समस्या

डेस्क। विराट कोहली ने माना कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मैच में बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पांच विकेट की आसान जीत में अहम भूमिका. . .

डेस्क। विराट कोहली ने माना कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मैच में बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पांच विकेट की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने के बावजूद, वह अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
147 रनों का पीछा करते हुए, कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे आरसीबी ने सिर्फ 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और पॉइंट्स टेबल में फिर से टॉप पर पहुंच गई। हालांकि, पूर्व कप्तान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह घुटने की समस्या और बीमारी, दोनों से जूझ रहे हैं।
टीम की इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने मैच के बाद एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। विराट ने साफ तौर पर माना है कि मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करने के बावजूद वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और पिछले कुछ दिनों से शारीरिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

‘मेरी तबियत खराब है

बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 49 रनों की बेहद सधी हुई और अहम पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने महज 15.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जब विराट ब्रॉडकास्टर्स से बात करने आए, तो उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर सच्चाई बयां की।
कोहली ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी और उनके घुटने में भी दर्द था। उन्होंने कहा कि वे अभी अपनी पुरानी लय और 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि आज उनके भीतर अच्छी एनर्जी थी।

मैच फिनिश न कर पाने का मलाल

विराट अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने खेल को लेकर भी हमेशा काफी सख्त रहते हैं। 49 रन पर आउट होने और मैच को अंत तक न ले जा पाने का दर्द उनके शब्दों में साफ झलका. कोहली ने कहा कि आज पिच काफी धीमी हो गई थी और हालात थोड़े मुश्किल थे, लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि मैच उन्हें ही फिनिश करके वापस आना चाहिए था।
कोहली के मुताबिक, शुरुआत अच्छी मिलने के बाद वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहते थे। ये विराट का खेल के प्रति जुनून ही है कि आधी फिटनेस और बीमारी के बावजूद वे खुद को मैच न जिता पाने के लिए कसूरवार मान रहे थे, जबकि टीम उनकी पारी की वजह से आसानी से जीत गई।

बदलते T20 क्रिकेट पर कोहली का मंत्र

आजकल टी20 क्रिकेट में जिस तरह से 230-240 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर बन रहे हैं, उस पर भी विराट ने अपनी राय रखी। उन्होंने बहुत ही पते की बात कही कि हर मैच बड़े स्कोर वाला नहीं होगा और असली खिलाड़ी वही है जो हालात के हिसाब से खुद को ढाल ले।
विराट ने आगाह किया कि अभी टूर्नामेंट का पहला ही हाफ चल रहा है, लेकिन जैसे-जैसे हम दूसरे हाफ की ओर बढ़ेंगे, दबाव और ज्यादा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जब आजादी से खेलने का मौका कम होता है और दबाव हावी होने लगता है, तभी एक खिलाड़ी की समझदारी की असली परीक्षा होती है।
बता दें कि RCB की इस जीत में गेंदबाजों का भी बड़ा हाथ रहा। रासिख सलाम डार के चार विकेट और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेटों ने लखनऊ को महज 146 रनों पर समेट दिया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम