ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » रजनीकांत की जेलर ने देश में कमाए 300 करोड़ : वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 588 करोड़

रजनीकांत की जेलर ने देश में कमाए 300 करोड़ : वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 588 करोड़

चेन्नई। रजनीकांत की एक्शन फिल्म जेलर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए कमाने की कगार पर है। फिल्म ने रिलीज के बाद महज 16 दिनों में ही 588.68 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक. . .

चेन्नई। रजनीकांत की एक्शन फिल्म जेलर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए कमाने की कगार पर है। फिल्म ने रिलीज के बाद महज 16 दिनों में ही 588.68 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार को देश में सभी भाषाओं में मिलाकर कुल 2.5 करोड़ कमाए। फिल्म 10 अगस्त को हिंदी, कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज हुई थी।
देश ने सभी भाषाओं में किया करीब 300 करोड़ का कलेक्शन
देश में भी रजनीकांत की फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। भारत में फिल्म ने रिलीज के दिन करीब 52 करोड़ कमाए थे। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 235.85 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। दुसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 62.95 करोड़ की कमाई की। वहीं, शुक्रवार को 2.5 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने देश में सभी भाषाओं में मिलाकर नेट 301.3 करोड़ की कमाई की।
500 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली तीसरी तमिल फिल्म बनी
पिछले हफ्ते 2.0 और PS-1 के बाद जेलर 500 करोड़ क्लब में जगह बनाने वाली तीसरी फिल्म बन गई थी। हाल ही में एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट कर फिल्म के वीकली कलेक्शन की जानकारी दी।
फिल्म ने ओवरसीज की 183 करोड़ की कमाई
इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज में भी करीब 183 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म ने US में रिलीज के पहले दिन ही करीब ₹11.9 करोड़ की कमाई की थी। ये आंकड़ा सुपरस्टार विजय की फिल्म वारिसु के कलेक्शन से भी ज्यादा है। वारिसु ने US में कुल 9.43 करोड़ की कमाई की थी।
डायरेक्टर नेल्सन की फिल्म जेलर में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में हैं। टाइगर फिल्म में एक ग्रुप को रोकने की कोशिश करता है जिसका मकसद है जेल में कैद उनके लीडर को किसी भी हालत में जेल से बाहर लेकर आना। फिल्म में रम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन, योगी बाबू, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी हैं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम