रणवीर सिंह के अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने धुरंधर 2 एक्टर के खिलाफ अपना रुख और कड़ा करते हुए उन पर बैन लगा दिया था. वहीं अब ऑथर और कॉल्मनिस्ट शोभा डे रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरी हैं. उन्होंने यहां तक दावा किया है कि ‘डॉन 3’ विवाद की आड़ में रणवीर और ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर के खिलाफ एक “भयानक साजिश” रची जा रही है.
शोभा दे ने डॉन 3 विवाद को बताया साजिश
गुरुवार को शोभा ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की इस विवाद को संभालने के तरीके की तारीफ की. उन्होंने यह भी दावा किया कि फिल्म बॉडी का हालिया कदम एक “भयानक साजिश” का हिस्सा लग रहा है जो न केवल रणवीर सिंह को, बल्कि फिल्म निर्माता आदित्य धर और उनकी ब्लॉकबस्टर जासूसी थ्रिलर फिल्म धुरंधर की टीम को भी निशाना बना रहा है. शोभा डे ने इस मुद्दे पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, “रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना हैं… एक जैसे, लेकिन अलग… इनक्लूसिविटी की जगह एक्सक्लूसिविटी? ट्रंप की तरह व्यवहार करना बंद करो!!! धमकियाँ और डराना-धमकाना??? काम नहीं करेगा. कभी नहीं किया. चाहे खिलाड़ी कोई भी हो…”
दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद की तुलना डॉ 3 विवाद से की
वीडियो में शोभा रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’ के चल रहे विवाद और दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद की तुलना करते हुए कहती हैं, “मैं रणवीर सिंह के मामले को देख रही हूं. मैं दिल्ली जिमखाना के मामले को देख रही हूं. ज़्यादा फर्क नहीं है… रणवीर सिंह कई मायनों में बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना की तरह हैं,” शोभा डे ने आगे कहा “रणवीर सिंह समझदार, चतुर और वेल एडवाइज्ड हैं. वे चुप है. वे चुपचाप बैठे हैं, अपने फैंस और सपोर्टर्स को अपने लिए लड़ाई लड़ने दे रहे हैं. दिल्ली जिमखाना पुराने ख्यालों वाले लोगों से भरा पड़ा है जो बैठकर जिन और टॉनिक पी रहे हैं और बाकी दुनिया से बेखबर हैं. यह एक अलग कहानी है.वे सरकार से भिड़ रहे हैं. अब, ये दो अलग-अलग खबरें हैं, लेकिन इनमें कई समानताएं हैं.”
‘जो हो रहा है वह बहुत ही घिनौना है’
शोभा का कहना है कि FWICE ने अचानक तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने कहा कि वे “इस सुपरस्टार और भारत के सबसे सफल अभिनेता को स्टूडियो में जाकर काम नहीं करने देंगे”. उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोसेस में, वे टेक्निशियनों और कई अन्य लोगों के बीच बेहद अनपॉपुलर हो रहे हैं, जिनकी नौकरी जाने का खतरा है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है उन्होंने आगे कहा, “अगर इस मामले को एक्सेल, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच सुलझाना होता, तो वे वकील हायर करके कोर्ट जा सकते थे, लेकिन इन लोगों को इसमें शामिल करने की कोई जरूरत नहीं थी… जो हो रहा है वह बहुत ही घिनौना है.”
‘रणवीर सिंह ने चुप रहकर अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाई है’
उन्होंने कहा, “रणवीर के मामले में, वह एक आइकॉनिक फिल्म स्टार हैं. वह एक शानदार टैलेंट और उनकी जबरदस्त सफलता, जिसका क्रेडिट धुरंधर के निर्देशक और निर्माता को जाता है, ऐसा लगता है कि यह सिर्फ एक स्टार, यानी रणवीर सिंह के खिलाफ ही नहीं, बल्कि धुरंधर से जुड़े हर व्यक्ति, विशेष रूप से निर्देशक और निर्माता के खिलाफ एक साजिश है.” शोभा ने आगे कहा, “क्या धुरंधर बॉलीवुड के निहित स्वार्थों के लिए इतना बड़ा खतरा है? ऐसा लगता तो है. लेकिन इस सौदे में, उन्होंने जो किया है, और रणवीर ने चुप रहकर जो सक्सेसफुली किया है, वह है अपनी ब्रांड अपील और पॉपुलैरिटी को बढ़ाना तो इस दौर में कौन जीतेगा? देखते हैं.”
उन्होंने वीडियो का एंड फरहान से इस विवाद को अदालत में ले जाने और “कानून को यह तय करने देने” की अपील करते हुए किया कि किसने क्या गलती की है, क्योंकि आम आदमी के लिए यह बिल्कुल क्लियर नहीं.