Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

रूस की रूह कंपाने वाली हरकत, यूक्रेनी सैनिक को किया ऐसा टॉर्चर कि बना हड्डियों का ढांचा

- Sponsored -

- Sponsored -


हाथ से चार सेंटीमीटर हड्डी गायब, सिर और हाथ पर खून के छींटे, शरीर ऐसा की एक-एक हड्डी गिनी जा सके। ये हमेशा से ही ऐसा नहीं था। यूक्रेनी सेना का ये जवान अपने देश के लिए लड़ते हुए रूस की गिरफ्त में आ गया। फिर उसकी जो हालत है आप तस्वीर में साफ दे सकते हैं। रूस सेना ने इसकी क्या हालत की। यूक्रेन सेना के सैनिक मायखाइलो डायनोव इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी ऑपरेशन नहीं किया जा सकता क्योंकि शरीर में वजन ही नहीं है। पहले शरीर को थोड़ा मजबूत किया जाएगा और इसके बाद ऑपरेशन किए जाएंगे। इनको अभी लंबे वक्त तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। रूस की इस हरकत ने रूह कंपा दी है।
कुछ दिनों पहले ही रूस की जेल से रिहा होने के बाद बिट्रिश नागरिक ने खौफनाक दास्तां सुनाई थी। उसने बताया था कि कैसे उसको कुत्ते से भी बदतर रखा गया। उसके साथ मारपीट की गई. खाने और पीने को भी नहीं दिया गया। अब यूक्रेन आर्मी ने अपने एक सैनिक की तस्वीर साझा की है। तस्वीर देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि आखिरकार रूस किसी के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकता है। यूक्रेन के एक सैनिक की चौंकाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर मायखाइलो डायनोव की तस्वीरें साझा कीं और उन्हें उन भाग्यशाली लोगों में से एक बताया जो रूस की कैद से जिंदा लौट पाया।
यूक्रेन डिफेंस ने शेयर की तस्वीर
यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने अपने सैनिक की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीरों में सैनिक की पहले की फोटो और रूस की कैद से वापस लौटने के बाद की फोटो है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि यूक्रेनी सैनिक मायखाइलो डायनोव उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जो रूसी कैद से बच गए। रूस जेनेवा संधि का इस तरह से पालन करता है। इसी तरह रूस नाज़ीवाद की शर्मनाक विरासत को जारी रखे हुए है। टेलीग्राफ के अनुसार मिस्टर डायनोव को इस साल की शुरुआत में मारियुपोल में एज़ोवस्टल स्टील वर्क्स की रक्षा के लिए लड़ने के बाद हिरासत में लिया गया था। वह बुधवार को रिहा किए गए युद्ध के 205 यूक्रेनी कैदियों में से एक था।
पहले और अब की तस्वीर शॉकिंग
मिस्टर डायनोव की तस्वीर में साफ दिख रहा है कि वो कितना दुबला दिख रहा है। उसके हाथ में भी चोट के निशान है, ऐसा लग रहा है जैसे उसके हाथ की हड्डी टूटी हुई हो। उसकी तस्वीर में हाथ और चेहरे पर चोट के निशान हैं. बताया गया है कि मिस्टर डायनोव वर्तमान में कीव सैन्य अस्पताल में हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लंबे समय तक इलाज की आवश्यकता होगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.