Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

लीची बागान में बम से भरा जार बरामद , बम विस्फोट में दो किशोर घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा 

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा: परित्यक्त लीची बागान में जार से भरा बम बरामद किये जाने की घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप  मच गया। इस बीच जार में बम विस्फोट होने से  दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।  उन्हें इलाज  के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर कालियाचक के पुरातन बाबुरहाट  इलाके में मंगलवार सुबह भारी तनाव देखा गया। इधर बम बरामदगी की खबर मिलते ही कालियाचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर तहकीकात शुरू कर दी। गौरतलब है अभी कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने  पुलिस की गाड़ी पर बमबारी की थी। पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग भी की। जानकारी के अनुसार आज सुबह  कालियाचक – 1 पंचायत के पुरातन बबुरहाट  इलाके में एक परित्यक्त लीची बागान से जार भरा बम बरामद हुआ है। बताया जा रहा है आज सुबह इलाके के दो किशोर जलावन के लिए लकड़ी लेने लीची के बगीचे गए थे। दोनों पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहे थे। इसी दौरान में बमों से भरा जार अचानक ऊपर से नीचे गिरा और  जोरदार आवाज के साथ उसमें  विस्फोट हुआ। बम विस्फोट की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि दो किशोर घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हैं। घायलों की पहचान 12 वर्षीय नूर इस्लाम और 14 वर्षीय जसीम शेख के रूप में हुई है। इलाके के लोगों ने उन्हें तत्काल सिलमपुर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। इस बीच घायल युवकों के परिजन भी  मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी के बाद कालियाचक थाने के आईसी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बम लीची  बागान में कैसे आया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अनुमान लगाया कि बदमाशों के एक समूह ने बम जार वहां छिपाकर रखा होगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.