Home » पश्चिम बंगाल » वादा निभाने कूचबिहार पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, कैंसर सेंटर को दिए बेड और कंप्यूटर, इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल

वादा निभाने कूचबिहार पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, कैंसर सेंटर को दिए बेड और कंप्यूटर, इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में स्थित रीजनल कैंसर सेंटर को लेकर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में हैं। एक समय वाम शासन के दौरान इस कैंसर सेंटर के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. . .

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में स्थित रीजनल कैंसर सेंटर को लेकर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में हैं। एक समय वाम शासन के दौरान इस कैंसर सेंटर के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि उस दौर में मिथुन चक्रवर्ती ने आम लोगों से सहयोग मांगकर अस्पताल निर्माण के लिए चंदा भी जुटाया था।

कैंसर सेंटर की बदहाल हो चुकी थी स्थिति

बाद में राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार आने के बाद कैंसर सेंटर की बदहाल स्थिति को लेकर उन्होंने कई बार चिंता जताई थी। उस समय उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार आने पर इस अस्पताल को फिर से बेहतर तरीके से संचालित करने की कोशिश की जाएगी।

अस्पताल को 6 बेड और 2 कंप्यूटर उपलब्ध कराए

अब राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बाद उनके उसी वादे की झलक देखने को मिली है। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती कूचबिहार रीजनल कैंसर सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक की। मरीजों की सुविधा के लिए उन्होंने अस्पताल को 6 बेड और 2 कंप्यूटर उपलब्ध कराए।

अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और आम लोग काफी खुश

मिथुन चक्रवर्ती की इस पहल से अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और आम लोग काफी खुश नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद कैंसर सेंटर के विकास और मरीजों की सुविधाओं को लेकर कोई सकारात्मक कदम उठाया गया है।
इस घटना के बाद इलाके में मिथुन चक्रवर्ती की पहल की जमकर सराहना हो रही है और लोग इसे सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का उदाहरण बता रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम