Home » देश » शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा, दिल्ली कूच की तैयारी; जानिए क्यों बुलाई गई ‘अन्नदाताओं की महापंचायत’

शंभू बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा, दिल्ली कूच की तैयारी; जानिए क्यों बुलाई गई ‘अन्नदाताओं की महापंचायत’

नई दिल्ली। देशभर के किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के लिए एकजुट हो रहे हैं। विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया है। इसी के तहत पंजाब, हरियाणा. . .

नई दिल्ली। देशभर के किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के लिए एकजुट हो रहे हैं। विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया है। इसी के तहत पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं और दिल्ली कूच की तैयारी में जुटे हैं। संसद के मानसून सत्र के दौरान किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र शंभू बॉर्डर को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में किसानों की महापंचायत सरकार के सामने एक नई चुनौती बनकर उभर रही है।

भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन

किसान संगठनों का कहना है कि उनका आंदोलन प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में है। उनका आरोप है कि इस समझौते के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे किसानों के बीच आशंकाएं बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि इस समझौते के तहत कृषि और डेयरी उत्पादों के आयात को अधिक छूट दी जाती है, तो इसका सीधा असर भारतीय किसानों की आय, बाजार और प्रतिस्पर्धा पर पड़ेगा। उनका मानना है कि विदेशी उत्पादों की बढ़ती मौजूदगी से घरेलू कृषि क्षेत्र को नुकसान हो सकता है।

शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे शंभू बॉर्डर के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं के साथ बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई। उधर, फतेहगढ़ साहिब सहित पंजाब के कई जिलों से किसानों के काफिले लगातार दिल्ली की ओर रवाना हो रहे हैं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम