बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन उनके प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था।हर साल की तरह शाहरुख के घर ‘मन्नत’ को रोशनी से सजाया गया। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के किंग खान के लिए अपने प्यार को दर्शाने वाले पोस्टर और बैनर के साथ उनके घर के बाहर भारी संख्या में उनके प्रशंसक भी जमा हो गए।अपनी परंपरा को कायम रखते हुए, दुबई के बुर्ज खलीफा ने शाहरुख खान को उनके जन्मदिन पर विशेष बधाई दी। यह तीसरी बार है जब बुर्ज खलीफा ने शाहरुख के लिए कोई संदेश दिया है।
ऑनलाइन शेयर किए गए तस्वीर में बुर्ज खलीफा पर लिखा हुआ ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख’ देखा जा सकता है।विशेष अवसर को चिह्नित करते हुए, बुर्ज खलीफा की टीम ने हिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के शाहरुख के प्रसिद्ध गीत ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ भी बजाया।