Home » बिजनेस » शेयर बाजार में तूफानी तेजी ! सेंसेक्स 1300 अंक उछला,, ₹9.25 लाख करोड़ की लॉटरी! ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1,300 अंक उछला

शेयर बाजार में तूफानी तेजी ! सेंसेक्स 1300 अंक उछला,, ₹9.25 लाख करोड़ की लॉटरी! ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1,300 अंक उछला

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,300 अंक से अधिक तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का. . .

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,300 अंक से अधिक तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स करीब 400 अंक चढ़ा है। 9.16 बजे सेंसेक्स 1318 अंक यानी 1.72 फीसदी तेजी के साथ 78,166.50 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 381.70 अंक यानी 1.6% तेजी के साथ 24,224.35 अंक पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 207.95 अंक यानी 0.86% लुढ़ककर 23,842.65 अंक पर आ गया था।
इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.25 लाख करोड़ रुपये बढ़कर ₹457.73 लाख करोड़ पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर आज तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 4 फीसदी तेजी आई है। अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, कोटक बैंक और एसबीआई में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। इस बीच भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 0.2 फीसदी तेजी के साथ 93.17 पर खुला। पिछले सत्र में यह 93.3750 पर बंद हुआ था।

क्यों उछला शेयर बाजार?

ब्रॉडर बाजार में भी आज काफी तेजी आई है। निफ्टी मिडकैप में 2.09 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 2.10 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा तेजी आई है। लेकिन निफ्टी फार्मा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। इस बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत में तेजी आई है। यह 0.47 फीसदी तेजी के साथ 95.24 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि शुरुआती कारोबार में इसमें गिरावट आई थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान युद्ध अब खत्म होने के करीब है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान एक समझौते पर पहुंचने के लिए उत्सुक है जबकि पश्चिम एशिया के विभिन्न मोर्चों पर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। उनके इस बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद जगी है।
@ अमेरिका-ईरान में बातचीत की उम्मीद में उछला शेयर बाजार
@ सेंसेक्स 1,300 अंक उछला, निफ्टी में भी 400 अंक की तेजी
@ सेंसेक्स के सभी शेयरों में तेजी, सभी सेक्टोरल इंडेक्स में उछाल
@ डॉलर के मुकाबले रुपया 0.2 फीसदी मजबूती के साथ खुला

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजार भी आज तेजी के साथ खुले। जापान, साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में तेजी से ब्रॉडर एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.9 फीसदी उछल गया। पिछले सत्र में अमेरिका का एसएंडपी 500 इंडेक्स 12 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही यह जनवरी अंत के पीक स्तर पर पहुंचने के करीब पहुंच गया है। टेक शेयरों वाला नैसडैक 100 भी 1.8 फीसदी चढ़ गया। इसमें लगातार दसवें दिन तेजी आई है। यह 2021 के बाद इसमें तेजी का सबसे लंबा दौर है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम