Home » देश » संसद मार्च के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल : अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान, इस्तीफे की अटकलें तेज; CJP प्रतिनिधिमंडल करेगा जेपी नड्डा से मुलाकात

संसद मार्च के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल : अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान, इस्तीफे की अटकलें तेज; CJP प्रतिनिधिमंडल करेगा जेपी नड्डा से मुलाकात

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक के ‘संसद चलो’ आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर पहुंचे। इस दौरान. . .

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक के ‘संसद चलो’ आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर पहुंचे। इस दौरान कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जबकि संसद भवन के बाहर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

अमित शाह से धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात

इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस बैठक के बाद उनके संभावित इस्तीफे को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, केंद्र सरकार या धर्मेंद्र प्रधान की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जेपी नड्डा से बातचीत के लिए रवाना हुआ CJP प्रतिनिधिमंडल

दूसरी ओर, CJP का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए रवाना हुआ है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि आशुतोष रांका और वह स्वयं सरकार के साथ बातचीत करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी मांगों पर स्पष्ट है और देशभर से बड़ी संख्या में युवा इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

सौरव दास बोले- हमारी मांगें स्पष्ट

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि CJP सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी समाधान का आधार पार्टी की प्रमुख मांगें ही होंगी। उनका दावा है कि आंदोलन को देशभर के युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

संसद भवन की सुरक्षा बढ़ाई गई

संसद मार्च को देखते हुए संसद परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संसद भवन का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया है और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए CRPF और दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश प्रतिबंध

एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ स्टेशनों पर प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके चलते कई यात्री स्टेशनों के भीतर ही फंस गए। मध्य दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम