Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सत्ता पक्ष में गुटीय विवाद फिर आया सामने :  बूथ समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के दो पक्षों के बीच संघर्ष व धक्कामुक्की

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। सत्ता पक्ष में गुटीय विवाद। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बूथ समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के दो पक्षों के बीच संघर्ष से धक्कामुक्की हो गई। वर्तमान जिला नेतृत्व के सामने विरोध जारी रहा। पूरे घटनाक्रम से तृणमूल एक बार फिर असहज है। भाजपा का तीखा कटाक्ष पंचायत चुनाव की पूर्व संध्या पर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर 1 प्रखंड के हरिश्चंद्रपुर ग्राम पंचायत के थाना पाड़ा बूथ पर शुक्रवार की रात तृणमूल बूथ समिति की बैठक में यह घटना हुई।
हरिश्चंद्रपुर अंचल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला तृणमूल उपाध्यक्ष बिकास बनर्जी समेत अन्य नेता मौजूद थे। वहां पंचायत चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा हुई। उम्मीदवारों के रूप में दो लोगों के नाम सामने आये। एक वर्तमान पंचायत सदस्य बसंती दास और दूसरे ब्लॉक तृणमूल के उपाध्यक्ष सागर दास हैं। लेकिन इन दोनों का नाम सामने आते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष का दावा है कि उम्मीदवार के तौर पर बसंती दास के अलावा किसी और के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसे लेकर वे नेतृत्व को घेरकर विरोध करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। स्थिति यहां तक ​​पहुंच गई कि दोनों पक्षों के नेताओं के सामने धक्का-मुक्की हो गई। वहां मौजूद जिला नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद स्थिति कुछ हद तक काबू में आई।
इसपर भाजपा ने तीखा कटाक्ष किया है। हालांकि तृणमूल का दावा है कि कोई धक्का मुक्कि नहीं हुई है। पार्टी के हजारों समर्थक पहुंचे हैं इसलिए उम्मीदवारों के रूप में कई नाम सामने आ सकते हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.