जलपाईगुड़ी। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जाइलो वाहन को रोका गया और छापेमारी के दौरान 18 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने कहा कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी। इसके अनुसार सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे पर फाटापुकुर में सरदामनी हाई स्कूल के सामने नाका चेकिंग की जा रही थी। दोपहर में एक छोटे से चारपहिया वाहन को रोका गया तो अंदर कुल 56 किलो गांजा मिला।
कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान जयंत दास (24) के रूप में हुई है। वह कूचबिहार का निवासी है। कूचबिहार से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। सोमवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
Post Views: 2