Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, केक और सांता क्लॉज के पोशाकों से सजे बाजार

सिलीगुड़ी में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर, केक और सांता क्लॉज के पोशाकों से सजे बाजार

सिलीगुड़ी। बड़ा दिन और क्रिसमस की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। सिलीगुड़ी शहर एवं आसपास के गिरजाघरों को क्रिसमस पर्व के लिए सजाने-संवारने का काम चल रहा है। शहर का बाजार भी क्रिसमस संबंधित गिफ्ट आइटम से सज. . .

सिलीगुड़ी। बड़ा दिन और क्रिसमस की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। सिलीगुड़ी शहर एवं आसपास के गिरजाघरों को क्रिसमस पर्व के लिए सजाने-संवारने का काम चल रहा है। शहर का बाजार भी क्रिसमस संबंधित गिफ्ट आइटम से सज गए है।
दरअसल अब दो‌ दिन बाद ही है 25 दिसंबर है, इसलिए शहर में तैयारियां तेज हो गयी है। नजर दौडाने पर‌ देखा जा रहा है कि दुकानों पर विभिन्न प्रकार के केक सज गये हैं। साथ ही सांता क्लॉज की टोपी और पोशाक की भी भरमार है। हर साल की तरह सिलीगुड़ी में जाति धर्म से परे इस दिन को सभी बड़े धूमधाम से मनाते हैं। शहर के बाघायतिन पार्क के सामने शहर के कलाकार संगीत के माध्यम से लोगों को बड़े दिन की सूचना दे रहे हैं। साथ सांता क्लॉज का रूप लेकर बच्चों के हाथों में चॉकलेट थमा दे रहे हैं।

Web Stories
 
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स तुलसी से जुड़ी ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज किचन में ये चीजें रखने से घर में हो सकता है दरिद्रता का वास शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी