ADVERTISEMENT
Home » दुनिया » हमास के हमले में 11 अमरीकी नागरिक समेत 40 विदेशियों की मौत, कई लापता

हमास के हमले में 11 अमरीकी नागरिक समेत 40 विदेशियों की मौत, कई लापता

नई दिल्ली।आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट छोड़ कर युद्ध छेड़ दिया। हमास के इस हमले में अब तक 900 से ज्यादा इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मरने वालों में. . .

नई दिल्ली।आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट छोड़ कर युद्ध छेड़ दिया। हमास के इस हमले में अब तक 900 से ज्यादा इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मरने वालों में 11 अमेरिकी नागरिक समेत 40 विदेशी भी शामिल हैं। इस बात की पष्टी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की।
बाइडेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमास और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष में 11 अमेरिकी नागरिक मारे गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा दिन में जारी किए गए एक बयान में अमेरिकियों की मौत की संख्या में दो लोगों की वृद्धि हुई है।
हमास के बंधक बनाए लोगों में अमरीकी नागरिक भी शामिल
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बयान में यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार का मानना है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में अमेरिकियों के शामिल होने की संभावना है। अमरीकी प्रशासन खुफिया जानकारी साझा कर रहा है और बंधकों को रिहा करवाने की कोशिशों पर इजरायली समकक्षों के साथ परामर्श और सलाह के लिए अमेरिकी सरकार के विशेषज्ञों को तैनात कर रहा है।
हमास के हमले में कितने मारे गए विदेशी नागरिक
हमास के हमले में कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं। इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन जो आंकड़े सामने आए है उसके मुताबिक थाईलैंड के 12 थाई मजदूर मारे गए, आठ घायल हो गए और 11 को बंदी बना लिया गया। इजरायल में हमास के हमले से नेपाल के दस नागरिक मारे गए। ये लोग किबुत्ज़ अलुमिम में रहते थे, जो हमास के हमले का प्रमुख केंद्र था। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने कहा कि इजराइल में रह रहीं दो यूक्रेनी महिलाओं की हत्या इस हमले में हुई है।
फ्रांस सरकार ने इजरायल और हमास हमले पर बयान जारी किया है। सरकार ने कहा कि इजरायल के खिलाफ हमास के आतंकवादी हमलों में दो फ्रांसीसी लोग मारे गए हैं। वहीं, तेल अवीव में रूसी दूतावास ने बताया कि एक रूसी नागरिक की मौत हुई है और चार लापता हैं।
ब्रिटेन में इजराइल के राजदूत ने बताया कि एक ब्रिटिश नागरिक की हमास के हमले में मौत हो गई है और एक लापता है। कनाडाई सरकार ने कहा कि उनके एक नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं। वहीं, कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि इस हमले में एक कंबोडियाई छात्र की मौत हो गई है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम