Home » मनोरंजन » ‘रामायणम्’ का 11 सेकेंड का सीन हुआ वायरल, ट्रेलर लीक होने का दावा; AI वीडियो निकला या असली? जानिए पूरा सच

‘रामायणम्’ का 11 सेकेंड का सीन हुआ वायरल, ट्रेलर लीक होने का दावा; AI वीडियो निकला या असली? जानिए पूरा सच

मुंबई: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म का कथित 11 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि. . .

मुंबई: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म का कथित 11 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह क्लिप फिल्म के ट्रेलर का हिस्सा है, जिसे हाल ही में एक प्राइवेट स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मेकर्स से लीक की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आते हैं। क्लिप में उन्हें एक राक्षस का वध करते हुए दिखाया गया है। कई यूजर्स का दावा है कि यह सीन फिल्म ‘रामायणम्’ के ट्रेलर से लीक हुआ है और इसे हाल ही में आयोजित एक विशेष इवेंट में दिखाया गया था। वीडियो वायरल होते ही फैंस ने नाराजगी जताई और फिल्म से जुड़े कंटेंट के लीक होने पर मेकर्स से कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

AI वीडियो होने का भी दावा

हालांकि, इस वायरल क्लिप को लेकर एक अलग दावा भी सामने आया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। कुछ लोगों ने इसका कथित पूरा AI वर्जन भी शेयर किया है और दावा किया है कि वायरल हो रहा 11 सेकेंड का वीडियो उसी का हिस्सा है। फिलहाल फिल्म के निर्माता या मेकर्स की ओर से इस वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

AI वीडियो की भी हुई तारीफ

दिलचस्प बात यह रही कि कई यूजर्स ने इस कथित AI वीडियो की विजुअल क्वालिटी की तारीफ की। कुछ लोगों ने इसे प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ से भी बेहतर बताया, जबकि कुछ ने कहा कि यह ‘रामायणम्’ के पहले रिलीज हुए टीजर से ज्यादा प्रभावशाली लग रहा है।

टीजर को मिला था मिला-जुला रिस्पॉन्स

फिल्म का पहला टीजर हनुमान जयंती के अवसर पर जारी किया गया था। इसमें रणबीर कपूर को भगवान राम और यश को रावण के रूप में पहली बार दिखाया गया था। हालांकि, टीजर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। खासतौर पर फिल्म के वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठे थे और कुछ फैंस ने ग्राफिक्स को उम्मीद के मुताबिक नहीं बताया था।

नमित मल्होत्रा ने दिया था भरोसा

टीजर पर मिली प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने दर्शकों को भरोसा दिलाया था कि पूरी टीम फिल्म को बेहतर बनाने में पूरी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा था कि दर्शकों ने अब तक जो देखा है, वह सिर्फ शुरुआत है। उनकी टीम इस महागाथा को भारतीय संस्कृति और इतिहास के अनुरूप सबसे भव्य रूप में बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मेकर्स की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

फिलहाल वायरल 11 सेकेंड के वीडियो को लेकर फिल्म ‘रामायणम्’ की टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि वायरल क्लिप वास्तव में फिल्म का हिस्सा है या फिर AI की मदद से तैयार किया गया फर्जी वीडियो। फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम