Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

10.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


 

अलीपुरद्वार। फालाकाटा थाना की पुलिस ने 10.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को जलपाईगुड़ी जिला न्यायालय में पेश किया गया।
फालाकाटा पुलिस सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी से अलीपुरद्वार जा रही एक निजी बस जब फालाकाटा स्टैंड पर पहुंची, तो तलाशी के दौरान उन्हें ब्राउन शुगर मिला। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति फालाकाटा के दुलाल दुकान क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से 10.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार मुल्य लाखों में है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.