Home » दुनिया » 100 साल की मछली जाल में फंसी, 250 किलो से ज्यादा था वजन, एक शख्स ने बचाई उसकी जान

100 साल की मछली जाल में फंसी, 250 किलो से ज्यादा था वजन, एक शख्स ने बचाई उसकी जान

कोलंबिया। आपने यह ही सोचा होगा कि कछुए की उम्र सबसे ज्यादा होती है, लेकिन मछलियों की उम्र भी ज्यादा होती है। एक महिला जिसकी उम्र करीब 100 साल से ज्यादा बताई जा रही है, उसका एक वीडियो सामने आया. . .

कोलंबिया। आपने यह ही सोचा होगा कि कछुए की उम्र सबसे ज्यादा होती है, लेकिन मछलियों की उम्र भी ज्यादा होती है। एक महिला जिसकी उम्र करीब 100 साल से ज्यादा बताई जा रही है, उसका एक वीडियो सामने आया है। जाल में फंसने के बाद वो किनारे पर आ गई थी। अगर वहां उसे बचाने एक शख्स नहीं आता तो 100 साल की यह रेयर मछली मर जाती। लेकिन ऐन मौके पर एक शख्स ने एंट्री मारी और इस मछली की जान बचाने के लिए वो खुद पानी में उतर गए।
जाल में फंस गई थी मछली
खबरों के मुताबिक, मछली की यह प्रजाति sturgeon (स्टर्जन) है। यह मछली जाल में फंस गई थी। जिसके बाद वो किनारे पर आ गई।बता दें कि किनारे पर पानी कम होने के कारण मछली तैर नहीं पाती और उसकी मौत हो सकती है। लेकिन जैसे ही शख्स ने उसका साइज देखा तो वो शॉक्ड रह गए। क्योंकि यह मछली 10 फीट से ज्यादा लंबी थी। इस शख्स का नाम Yves Bisson है और मछलियों से जुड़ा विशेषज्ञ हैं। यह मामला ब्रिटिश कोलंबिया का है। उन्होंने ही अपने वीडियो में बताया कि उनके मुताबिक, इस मछली की उम्र 100 से ज्यादा है।
पानी में घुसकर उन्होंने मछली को खींचा और उसकी जान बचाई। उन्होंने बताया कि इस मछली का वजन 250 किलो से ज्यादा होने की संभावना है। लोगों ने भी जब इतनी बड़ी और उम्रदराज मछली को देखा तो उन्होंने Yves के काम की सराहना की।

Web Stories
 
Shilpa Shetty की तरह दिखेंगी हॉट, पहनें ये ड्रेसेज सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स तुलसी से जुड़ी ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज किचन में ये चीजें रखने से घर में हो सकता है दरिद्रता का वास शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स