Home » कुछ हटकर » 35 की उम्र में 500 लड़कियों को बनाया शिकार : डॉक्टर-वकील और प्रोड्यूसर बताकर फंसाया, प्राइवेट वीडियो के नाम पर करोड़ों ठगे, आरोपी अरेस्ट

35 की उम्र में 500 लड़कियों को बनाया शिकार : डॉक्टर-वकील और प्रोड्यूसर बताकर फंसाया, प्राइवेट वीडियो के नाम पर करोड़ों ठगे, आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग और ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का रहने वाला है।. . .

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग और ब्लैकमेलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का रहने वाला है। डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को फंसाता था।

500 से ज्यादा महिलाओं से की ठगी

आरोपी खुद को डॉक्टर, वकील, बिजनेसमैन, फिल्म प्रोड्यूसर बताकर ठगी करता था। अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी के पास से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी और वसूली का खुलासा हुआ है।

प्राइवेट फोटो/वीडियो को लेकर ब्लैकमेलिंग

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी आनंद कुमार प्यार और शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। प्राइवेट फोटो/वीडियो लेकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

खुद को मृत बताकर हुआ फरार

पुलिस ने कहा कि एक मामले में आरोपी ने महिला से 7 लाख रुपये की ठगी की थी। बाद में खुद को मृत बताकर वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के बास से 4 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, सोने के कंगन और चेन बरामद की है।

दिल्ली और गाजियाबाद में दर्ज थे 2 केस

आरोपी कई फर्जी नामों से बैंक अकाउंट चला रहा था। पहले भी उसके ऊपर दिल्ली और गाजियाबाद में 2 केस दर्ज हैं। साइबर थाना की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस से पश्चिम बंगाल से आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्कार किया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच और पूछताछ कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम