Home » मनोरंजन » 63 साल के सीनियर एक्टर को बिना बताए बना दिया पति, 33 साल की मृणाल ठाकुर का छलका दर्द!

63 साल के सीनियर एक्टर को बिना बताए बना दिया पति, 33 साल की मृणाल ठाकुर का छलका दर्द!

डेस्क। मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज फिल्म डकैत चाहे भले ना चली हो लेकिन काफी लोग जानते हैं कि एक सीनियर एक्टर के साथ जोड़ बनने पर वो काफी नाराज हुई थीं। जी हां, ये वक्त था फिल्म सन ऑफ. . .

डेस्क। मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज फिल्म डकैत चाहे भले ना चली हो लेकिन काफी लोग जानते हैं कि एक सीनियर एक्टर के साथ जोड़ बनने पर वो काफी नाराज हुई थीं। जी हां, ये वक्त था फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का जिसमें उनका जानकारी के बिना उनके पति का किरदार उनसे दोगुनी उम्र के एक्टर ने निभाया था। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि चंकी पांडे थे।
हुई कमाई इस दौरान मृणाल ठाकुर प्रेमा के पॉडकास्ट पर थीं और ये चौकाने वाला राज खोला। उन्होने ये भी कहा था कि उनके सीन्स भी काटे गए थे। ये फिल्म रिलीज हुई और कुछ खाल कलेक्शन नहीं कर पाई थी।

मुझे नहीं पता था ऐसा होगा..

मृणाल ठाकुर की मानें तो ये काफी हैरान करने वाला इसलिए था क्योंकि इस बारे में पहले नहीं बताया गया था। 33 साल की मृणाल ठाकुर के पति के रूप में 63 साल के चंकी पांडे को लाया गया था और इससे वो काफी चौंक गई थीं। मृणाल का कहना था, ”इसके बारे में मुझे नहीं पता था कि एक बहुत वरिष्ठ अभिनेता मेरे पति का किरदार निभाएंगे।

क्योंकि इससे मेरा…

फिल्म से मेरी ये उम्मीदें नहीं थीं। तो, इस मामले में मैं असफल रही। क्योंकि मेरा थोड़ा सा भरोसा डगमगा गया था। लेकिन आप जानते हैं, मुझे कोई पछतावा नहीं है।” बता दें कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे कुछ ही साल मृणाल से छोटी हैं। ऐसे में पिता के उम्र के शख्स को बिना बताए पति के रोल में दिखाना किसी भी एक्ट्रेस को हैरान कर सकता है। मृणाल ठाकुर ने साउथ से शुरुआत की थी और इस वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रही हैं। अब खबरें हैं कि मृणाल वरुण धवन, पूजा हेगड़े के साथ फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं जिसना नाम ‘है जवानी तो इश्क होना है’ होगा। इसके अलावा वो ‘पूजा मेरी जान’ में भी नजर आने वाली है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम