Home » देश » AAP MP-ED Raid : आप सांसद अशोक मित्तल से जुड़े लवली ग्रुप पर ईडी की रेड, एलपीयू सहित कई ठिकानों पर जांच

AAP MP-ED Raid : आप सांसद अशोक मित्तल से जुड़े लवली ग्रुप पर ईडी की रेड, एलपीयू सहित कई ठिकानों पर जांच

जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह जालंधर और फगवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए लवली ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। यह समूह आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध शिक्षाविद् अशोक मित्तल से जुड़ा हुआ है।शुरुआती. . .

जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह जालंधर और फगवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए लवली ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। यह समूह आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध शिक्षाविद् अशोक मित्तल से जुड़ा हुआ है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में दबिश दी है। इसके अलावा जालंधर में ग्रुप के प्रसिद्ध मिठाई के शोरूम और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है। अशोक मित्तल एलपीयू के संस्थापक भी हैं।

दस्तावेजों की हो रही जांच

सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां विभिन्न वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। सुबह-सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई से शहर के व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अभी तक विभाग की ओर से इस कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

शिक्षा जगत और राजनीति में चर्चा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी देश के सबसे बड़े निजी विश्वविद्यालयों में से एक है और यहां हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गौरतलब है कि अशोक मित्तल न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि वह राज्यसभा में पार्टी के महत्वपूर्ण पद पर भी कार्यरत हैं। इस छापेमारी के बाद कैंपस और आसपास के इलाकों में हलचल बढ़ गई है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम