डेस्क। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। हाल ये है कि आते ही अक्षय कुमार ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की हवा फुस्स कर दी है।फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई भूत बंगला के रिलीज के बाद से ही कम होने लगी है। वहीं दूसरी तरफ भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर राज शुरू हो चुका है। लोग लगातार ‘भूत बंगला’ देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ रुख कर रहे हैं। रिलीज के छठे दिन भी भूत बंगला की कमाई में तेजी देखने को मिल रही है। बात की जाए फिल्म के आंकड़ों की तो फिल्म ने आज सुबह 11 बजे तक 33 लाख रुपए कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म भूत बंगला का कलेक्शन 73.08 करोड़ रुपए हो गया है।वहीं वर्ल्डवाइड की बात की जाए तो भूत बंगला ने दुनियाभर में 118.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन जमा किया है। इसमें इंडियन ग्रॉस 86.62 करोड़ रुपए और ओवरसीज 31.50 करोड़ रुपए हैं। इसी के साथ फिल्म का नेट कलेक्शन 72.75 करोड़ रुपए हो चुका है. आज भूत बंगला की 60,639 स्क्रीन्स दिखाई जा रही हैं।
क्या होगा ‘भूत बंगला’ का भविष्य?
फिलहाल धुरंधर 2 के अलावा फिल्म ‘भूत बंगला’ को टक्कर देने के लिए कोई भी फिल्म नहीं है। ऐसे में भूत बंगला के पास नोट छापने का पूरा मौका है।हफ्ते के बीच में भी इस फिल्म की खूब कमाई हो रही हैv इससे पता चलता है कि धुरंधर 2 का जादू अब कम होने लगा है। वैसे भी इस फिल्म को रिलीज हुए एक महीने का समय हो चुका है. ऐसे में धुरंधर 2 की कमाई में कमी आना लाजमी है. वहीं ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है. ट्रेंड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बात का ‘भूत बंगला’ को पूरा फायदा मिलने वाला है।
अक्षय कुमार ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड?
रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने सेल्फी, बड़े मियां छोटे मियां, सम्राट पृथ्वीराज, मिशन रानीगंज और सरफिरा के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। अब ये तो हर कोई जानता है कि हॉरर कॉमेडी फिल्म अक्सर बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा देती हैं। फिल्म स्त्री इस बात का बड़ा सबूत है। किसी ने नहीं सोचा था कि स्त्री जैसी लो बजट फिल्म बॉक्स ऑफिसपर नोटों की बारिश कर देगी। कुछ ऐसा ही हाल भूत बंगला का हो रहा है। बीते कुछ समय से कोई भी अच्छी हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई है। यही वजह है जो अब फैंस ने अक्षय कुमार की इस फिल्म पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है. आने वाले समय में भूत बंगला की कमाई में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।