Home » बिहार » Bihar New CM LIVE: निशांत ने डिप्टी CM बनने से किया इनकार, नीतीश कैबिनेट की मीटिंग खत्म, मनाने में जुटें JDU के दिग्गज

Bihar New CM LIVE: निशांत ने डिप्टी CM बनने से किया इनकार, नीतीश कैबिनेट की मीटिंग खत्म, मनाने में जुटें JDU के दिग्गज

पटना। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम बनने से साफ इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी भी सूरत में यह. . .

पटना। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम बनने से साफ इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी भी सूरत में यह पद स्वीकार नहीं करने की बात कही है। कल से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिजन उन्हें मनाने में जुटे हैं, लेकिन सुबह 11 बजे तक वे तैयार नहीं हुए हैं। ऐसे में जेडीयू के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।अब सवाल है कि निशांत नहीं तो पार्टी से डिप्टी सीएम कौन बनेगा। सूत्रों के मुताबिक, आज शाम तक जेडीयू कोई वैकल्पिक फैसला ले सकती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट मानी जा रही है। बैठक से पहले सीएम आवास पर हलचल तेज रही और उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्री मिलने पहुंचे।माना जा रहा है कि बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और आगे नई सरकार के गठन की दिशा में राजनीतिक गतिविधियां और बढ़ेंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक से पहले सीएम आवास पर हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने आवास से निकलकर सीएम हाउस पहुंच रहे हैं, जहां वे आज के अहम कार्यक्रम में शामिल होंगे। कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां पूरी हैं और सियासी गतिविधियां भी चरम पर हैं। इस बैठक को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम