Home » खेल » IPL 2026: धोनी ने लगातार 5वां मैच मिस करते ही बना दिया नया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

IPL 2026: धोनी ने लगातार 5वां मैच मिस करते ही बना दिया नया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

डेस्क । IPL 2026 में स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी की गैरमौजूदगी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ने एक बार फिर मैच मिस किया और इस बार मामला खास बन गया, क्योंकि IPL इतिहास में. . .

डेस्क । IPL 2026 में स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी की गैरमौजूदगी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ने एक बार फिर मैच मिस किया और इस बार मामला खास बन गया, क्योंकि IPL इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में खेलने नहीं उतरे हैं। IPL 2026 के 22वें मैच से पहले IPL के इतिहास में दोनों टीमों का 32 बार आमना-सामना हुआ। इस दौरान धोनी सभी मैचों में हाजिर रहे, लेकिन पहली बार धोनी KKR के खिलाफ CSK की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

लगातार 5वां मैच किया मिस

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में धोनी लगातार पांचवें मैच में टीम का हिस्सा नहीं बने। उनकी अनुपस्थिति ने फैंस को निराश जरूर किया है, खासकर तब जब टीम पहले से ही खराब फॉर्म से जूझ रही है। टॉस में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीत हासिल कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर हैं और शुरुआती चार मैचों में तीन-तीन हार झेल चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम है।

KKR की प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरने का फैसला किया। धोनी इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, जिसकी वजह उनकी चोट बताई जा रही है। उनकी गैरमौजूदगी CSK के प्रदर्शन पर साफ असर डाल रही है, क्योंकि टीम बल्लेबाजी और अनुभव दोनों में संघर्ष करती दिख रही है।
फैंस को अब भी उम्मीद है कि कैप्टन कूल जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन फिलहाल उनकी वापसी की तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार है। अगर धोनी जल्द फिट होकर लौटते हैं, तो CSK के लिए यह सीजन बदलने वाला पल साबित हो सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम