Home » खेल » IPL 2026 प्लेऑफ सिनेरियो : 7 मैचों मिली 5 हार, फिर आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है एलएसजी, समीकरण समझें

IPL 2026 प्लेऑफ सिनेरियो : 7 मैचों मिली 5 हार, फिर आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है एलएसजी, समीकरण समझें

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के 32वें मुकाबले में लखनऊ से 160 का टारगेट चेज नहीं हुआ। टीम 18वें ओवर में सिर्फ 119. . .

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन के 32वें मुकाबले में लखनऊ से 160 का टारगेट चेज नहीं हुआ। टीम 18वें ओवर में सिर्फ 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभी तक लखनऊ ने 7 मैच खेले हैं। इसमें टीम को दो जीत और 5 हार झेलनी पड़ी है। हालांकि इसके बाद भी लखनऊ के लिए प्लेऑफ के रास्ते खुले हुए हैं।

लखनऊ के आधे मैच अभी बाकी

आईपीएल के एक सीजन में हर टीम लीग स्टेज में 14 मैच खेलती है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 मैच खेल लिए हैं। यानी टीम को अभी 7 और मैच खेलने हैं। 7 मैचों में लखनऊ के 4 पॉइंट हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। सभी 10 टीमों में लखनऊ का नेट रन भी सबसे खराब -1.277 का है। टीम को अपनी दोनों जीत आखिरी ओवर में मिली है। वहीं बड़ी हार झेलनी पड़ी है।

कैसे प्लेऑफ में जा सकती है एलएसजी?

आईपीएल में अगर कोई टीम 16 पॉइंट तक पहुंच जाती है तो माना जाता है कि वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी। लखनऊ के 7 मैचों में 4 पॉइंट हैं। यानी उसे अगले 7 मैचों में 12 पॉइंट हासिल करने होंगे। यानी टीम को इसके लिए 6 मैचों में जीत हासिल करनी होगी। हालांकि 14 पॉइंट पर भी प्लेऑफ में जगह मिल सकती है। ऐसे में लखनऊ को कम से कम 5 मैच तो जीतने ही होंगे। इसके साथ ही अपना नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा।
2024 सीजन में 5 टीमों के 14 पॉइंट थे लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से सिर्फ आरसीबी ही प्लेऑफ में जा पाई थी। उन चार टीमों में लखनऊ भी थी, जिसका नेट रन रेट सबसे खराब था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम