Home » देश » NEET पेपर लीक विवाद: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका की अगुवाई में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

NEET पेपर लीक विवाद: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका की अगुवाई में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में. . .

नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मुद्दे पर संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर और काली पट्टियां बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। विपक्ष की मांग है कि NEET विवाद पर संसद के दोनों सदनों में विस्तृत चर्चा कराई जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।

मकर द्वार के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA गठबंधन के कई सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने NE कार्रवाई के विरोध में सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैET परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की।

विपक्ष बोला- छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। विपक्ष ने मांग की कि केंद्र सरकार छात्रों से सीधे संवाद करे और देश की परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार आखिर शिक्षा मंत्री को पद से हटाने में क्यों असमर्थ है और इसके पीछे क्या कारण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर दबाव में है और बैकफुट पर नजर आ रही है।

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष में नाराजगी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ बर्बर व्यवहार किया गया और बिना पहचान वाले लोगों ने उन पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष चुप नहीं रह सकता और उनकी आवाज संसद में उठाता रहेगा।

NTA की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

NEET परीक्षा आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का कहना है कि परीक्षा संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मौजूदा मॉडल की समीक्षा जरूरी है। सांसदों ने परीक्षा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए डिजिटल एन्क्रिप्शन तकनीक और बेहतर निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

संसद में NEET मुद्दे पर सियासी टकराव जारी

NEET विवाद को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्ष जहां संसद में विस्तृत चर्चा और जवाबदेही की मांग कर रहा है, वहीं सरकार की ओर से इस मामले में उठाए गए कदमों को लेकर बहस जारी है। आने वाले दिनों में संसद में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम