नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया पर अपना दूसरा वीडियो संदेश जारी किया है। इस बार पीएम मोदी ने खासतौर पर युवाओं और Gen Z का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह से लोगों ने उनके पिछले वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए वह आभारी हैं।
इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें देर रात लोगों से जुड़ने का मौका मिला। उन्होंने युवाओं के उत्साह, समर्थन और सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि जनता के साथ उनका संवाद लगातार मजबूत होता रहेगा।
‘आपका प्यार और समर्थन बना रहेगा तो कनेक्शन और मजबूत होगा’
अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रियाओं से उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और जुड़ाव ही उन्हें नई ऊर्जा देता है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सरकार और युवाओं के बीच संवाद और अधिक सक्रिय और मजबूत होगा।
पेपर लीक मामले पर सरकार का सख्त रुख, फास्ट ट्रैक कोर्ट की तैयारी
प्रधानमंत्री का यह संदेश NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक मामलों के बीच आया है। इससे पहले गुरुवार देर रात पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने बताया था कि केंद्र सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को सख्त सजा देने वाले प्रावधानों वाले ड्राफ्ट बिल पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
PM मोदी बोले- ‘पेपर लीक लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद दुखद’
अपने पहले वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा था कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है। इससे लाखों छात्रों और उनके माता-पिता को मानसिक परेशानी और नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक से जुड़े मामलों में सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और वे जेल में हैं।
22 लाख छात्रों की परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिकता थी
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना था कि छात्रों का पूरा साल खराब न हो। उन्होंने बताया कि कम समय में लगभग 22 लाख छात्रों की परीक्षा आयोजित कराई गई और निर्धारित समय पर परिणाम भी घोषित किए गए। पीएम ने कहा कि देशभर से सफल छात्रों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कैबिनेट में होगी ड्राफ्ट बिल पर चर्चा
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
प्रधानमंत्री ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा से जुड़े प्रस्तावित कानून के ड्राफ्ट पर शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों के सुझावों को शामिल करने के बाद बिल को अंतिम रूप दिया जाएगा और इसे जल्द से जल्द संसद में पेश करने का प्रयास किया जाएगा।
‘युवाओं के भविष्य से बड़ा कुछ नहीं’: PM मोदी की चेतावनी
प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि सरकार केवल शुरुआती कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की भलाई और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।