Home » पश्चिम बंगाल » अन्नपूर्णा भंडार योजना: आज महिलाओं के खाते में आएंगे 3,000 रुपये, जानिए किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ और नए आवेदन कैसे करें

अन्नपूर्णा भंडार योजना: आज महिलाओं के खाते में आएंगे 3,000 रुपये, जानिए किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ और नए आवेदन कैसे करें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की है और भाजपा ने चुनाव से पहले बंगाल की माताओं-बहनों से जो वादा किया था, उसे सरकार गठन के तत्काल बाद पूरा करने की कवायद शुरू. . .

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की है और भाजपा ने चुनाव से पहले बंगाल की माताओं-बहनों से जो वादा किया था, उसे सरकार गठन के तत्काल बाद पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट की बैठक है।

35 नए मंत्रियों के विभाग का बंटवारा किया जाएगा

इस बैठक में शपथ लेने वाले 35 नए मंत्रियों के विभाग का बंटवारा किया जाएगा। इसके बाद सबसे अहम योजना ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की पहली किस्त के 3,000 रुपये पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने की विधिवत शुरुआत की जाएगी।

महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्र सेवा शुरु

इसे लेकर सोमवार को ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्र सेवा की शुरुआत हो चुकी है और अब इसके बाद अन्नपूर्णा योजना के तहत 3,000 रुपये देने की योजना की शुरुआत बुधवार से शुरू होगी। कल यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री ने फिर कहा था कि ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की पहली किस्त बुधवार से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने शुरू हो जाएंगे।

आज से ‘अन्नपूर्णा योजना’ की शुरुआत

पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए तीन हजार रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु ‘अन्नपूर्णा योजना’ की शुरुआत की है। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई यह योजना 1 जून 2026 से प्रभावी हो गई है। इस योजना के तहत, वित्तीय सहायता सीधे पात्र लाभार्थी महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

क्या है अन्नपूर्णा भंडार योजना?

अन्नपूर्णा भंडार योजना महिलाओं के लिए शुरू की गई एक वित्तीय सहायता योजना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। योजना की पहली किस्त आज जारी हो रही है। इससे पहले जिन महिलाओं को लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ मिल रहा था, उन्हें अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगीv ऐसे लाभार्थियों को स्वतः ही नई योजना में शामिल कर दिया गया है।

कैसे मिलेंगे पैसे?

योजना के तहत राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। पैसा खाते में आने के बाद महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार उसका उपयोग कर सकेंगी।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ पश्चिम बंगाल की 25 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है, ताकि DBT के जरिए सीधे पैसे भेजे जा सकें। योजना का उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. सरकार की ओर से पात्रता की जांच के बाद ही राशि जारी की जाएगी।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?

कुछ श्रेणियों की महिलाएं इस योजना के दायरे में नहीं आएंगी. जैसे-
आयकर देने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा.
इसके अलावा जो महिलाएं केंद्र या राज्य सरकार, पंचायत, नगरपालिका, स्थानीय निकाय, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान में नियमित नौकरी करती हैं, उन्हें लाभ नहीं मिलेगा.
पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी योजना के लिए पात्र नहीं होंगी.
साथ ही जिन महिलाओं का नाम पात्रता सूची से बाहर हो गया है, उन्हें भी लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि, अगर किसी महिला ने संबंधित ट्रिब्यूनल में अपील कर रखी है, तो कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक सहायता जारी रह सकती है.

नए आवेदक कैसे करें आवेदन?

नया आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए-
आधिकारिक पोर्टल socialsecurity.wb.gov.in पर जाना होगा.
यहां आपको अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली भाषा में आवेदन फॉर्म उपलब्ध होगा. इसे भरने के बाद अधिकारी इसके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे.
ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ और शहरी क्षेत्रों में एसडीओ स्तर पर सत्यापन किया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया 1 जून से अगले 90 दिनों तक जारी रहेगी.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महिलाएं अपने नजदीकी ब्लॉक, नगरपालिका या पंचायत ऑफिस से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम