डेस्क। मेगास्टार अमिताभ बच्चन वैसे तो हमेशा ही ट्विटर (X) से लेकर ब्लॉग और फेसबुक पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं, जो चर्चा में आ जाता है। पर अब कुछ ऐसा लिखा है, जिसे देख यूजर्स भड़क गए और उन्हें नीट पेपर मामले में छात्रों की खुदकुशी को लेकर लपेट लिया। कुछ ने अमिताभ बच्चन को ही ‘नकली हीरा’ बता दिया और उनकी चुप्पी पर खूब आलोचना की।
83 वर्षीय स्टार अमिताभ बच्चन ने 7 जून की देर रात 2 बजकर 12 मिनट पर हीरे की महंगाई और दुर्लभता पर एक पोस्ट किया, इसी को देख यूजर्स बिफर गए और रिएक्ट करने लगे।
हीरे पर अमिताभ का ट्वीट, यूजर्स को नहीं आया रास
अमिताभ बच्चन ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, ‘हीरा इसलिए महंगा नहीं क्यूंकि वो दुर्लभ, असामान्य है, वो मंहगा इसलिए है क्यूंकि उसे खोजना बहुत कठिन है।’
अमिताभ बच्चन पर भड़के यूजर्स, अहम मुद्दों पर चुप्पी पर सवाल
अमिताभ के इस पोस्ट पर यूजर्स के काफी रिएक्शन्स आ रहे हैं और कुछ तो मेगास्टार पर भड़क गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अमिताभ बच्चन फालतू की चीजों पर तो लिखते हैं, पर अहम मुद्दों पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं। नीट पेपर लीक से लेकर छात्रों की खुदकुशी मामले या पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर वह कुछ नहीं बोले।
‘नीट पेपर लीक में बच्चों ने सुसाइड किया, अफसोस आप चुप रहे’
एक यूजर ने लिखा, ‘सर, हीरे की तरह जीवन भी कीमती है, NEET पेपर लीक में अब तक 6 बच्चों ने सुसाइड किया है, और आपने एक शब्द नहीं बोला इसपे अफसोस होता है कि फिल्मों में अन्याय न सहने के किरदार करने के बावजूद, आप बच्चों, यूथ पे हो रहे अन्याय पर चुप हैं।’
‘हमें देश का भविष्य कहा था, पर पत्थर निकले’
एक और कमेंट है, ‘बचपन में हमें किसी ने देश का भविष्य कहा था, लेकिन पता चला कि हम तो पत्थर निकले।’
‘आपको दुर्लभ हीरा माना, पर आप नकली निकले’
एक और यूजर ने लिखा, ‘आपको एक दुर्लभ किस्म का हीरा माना जाता था, महोदय… लेकिन आज हमें एहसास हुआ कि आप कितने नकली हैं… खासकर तब जब आप गिरते रुपये, बढ़ती ईंधन कीमतों और विश्वगुरु की उन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते, जिनसे पूरा देश शर्मिंदा होता है।’
‘पेपर लीक या महंगाई पर बोलना था’
एक ने लिखा, ‘हीरा पे नहीं दादा, पेपर लीक या महंगाई पर बोलना था आपको और यह सामान्य है क्यूंकि खोजना बहुत ही आसान है।’