Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » इतिहास रचने की ओर रेलवे : देश की पहली वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का 81 फीसदी काम पूरा, जानिए क्या है इसकी खासियत

इतिहास रचने की ओर रेलवे : देश की पहली वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का 81 फीसदी काम पूरा, जानिए क्या है इसकी खासियत

चेन्नई । देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल जल्द ही इतिहास रचने जा रही है। दरअसल, भारत की पहली वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज का 81 फीसदी काम पूरा हो गया है, जो कि भारत की मुख्य भूमि. . .

चेन्नई । देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल जल्द ही इतिहास रचने जा रही है। दरअसल, भारत की पहली वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज का 81 फीसदी काम पूरा हो गया है, जो कि भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय रेल के मुताबिक इस ब्रिज की पाइलिंग का भी काम पूरा हो गया है। 99 में से 76 गर्डर भी लॉन्च कर दिए गए हैं। नया पुल वर्तमान पंबन रेलवे पुल की जगह लेगा, जो 104 साल पुराना है। इसे वर्तमान रेल पुल के समानांतर बनाया जा रहा है। पुल से रामेश्वरम क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने की उम्मीद है।
जानें इसकी खासियत
पंबन सी ब्रिज में जहाजों के क्रॉस-नेविगेशन की अनुमति देने के लिए वर्टिकल लिफ्ट स्पैन तकनीक होगी। पुल में 75 मीटर लंबी केंद्रीय स्पैन होगी जो जहाजों को पुल के नीचे से पार करने की अनुमति देगी। इस पुल में प्रत्येक में 25 मीटर के 100 स्पैन होंगे। बंगाल की खाड़ी में बार-बार उत्पन्न होने वाली प्रतिकूल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, पुल के स्तंभों के लिए स्टेनलेस स्टील के सुदृढीकरण सहित नवीनतम तकनीक को तैनात किया जा रहा है।
इसी साल तैयार हो जाएगा पूरा पंबन ब्रिज
दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि पुराना पंबन पुल 24 फरवरी, 1914 को शुरू किया गया था। अब 108 साल बाद समय आ गया है कि नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ना होगा। इस पुल की अनुमानित लागत करीब 250 करोड़ रुपये हैं।

Trending Now

इतिहास रचने की ओर रेलवे : देश की पहली वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का 81 फीसदी काम पूरा, जानिए क्या है इसकी खासियत में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़