Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » ओडिशा के संबलपुर में नहर में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

ओडिशा के संबलपुर में नहर में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

नई दिल्ली। ओडिशा के संबलपुर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। संबलपुर में नहर में कार गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 2 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो का. . .

नई दिल्ली। ओडिशा के संबलपुर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। संबलपुर में नहर में कार गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 2 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो का कंट्रोल ड्राइवर से खो गया, जिस वजह से हादसा हुआ।
6 की मौके पर हुई मौत
पुलिस का कहना है कि बोलेरो में सवार लोग गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होकर झारसुगुड़ा जिले के बड़ाधारा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से सासन थाना क्षेत्र के परमनपुर के पास बोलेरो नहर में गिर गई। संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास ने बताया कि हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, अस्पताल ले जाने के बाद एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे में 4 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
मृतकों की पहचान
1.सुबाला भोई
2.सुमंत भोई
3. सरज सेठ
4.दिव्या लोहा
5.अजीत खमारी
6. रमाकांत भुनियार
7.शत्रुघ्न भोई

Trending Now

ओडिशा के संबलपुर में नहर में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत, 4 घायल में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़