Home » लेटेस्ट » ओडिशा में शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, 5 युवकों की डूबने से मौत; 2 ने तैरकर बचाई जान

ओडिशा में शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, 5 युवकों की डूबने से मौत; 2 ने तैरकर बचाई जान

अनुगुल: ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतिया गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक शादी समारोह से लौट रही अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी। कार में सवार. . .

अनुगुल: ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतिया गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक शादी समारोह से लौट रही अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी। कार में सवार सात दोस्तों में से दो युवक किसी तरह कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि पांच अन्य युवकों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मोटांगा थाना क्षेत्र के बंगुरासिंह गांव निवासी सात दोस्त एक बारात में शामिल होने के लिए इंदिपुर गांव गए थे। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी दोस्त कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। देर रात छतिया गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे सड़क किनारे बने तालाब में जा समाई।

2 दोस्तों ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, ग्रामीणों को दी सूचना

कार के पानी में गिरते ही उसमें सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान बबलू और शिबू नामक दो युवकों ने बेहद हिम्मत दिखाई और कार का दरवाजा तोड़कर तैरते हुए बाहर निकल आए। उन्होंने तुरंत स्थानीय ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाकी पांचों युवकों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उन सभी की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:

  • चंद्रकांत स्वाईं (चालक)
  • अबिनाश साहू
  • राकेश साहू
  • श्रीराम साहू
  • अभिजीत साहू

तेज रफ्तार या झपकी आने की आशंका, पुलिस जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा वाहन की तेज रफ्तार या देर रात चालक को झपकी आ जाने के कारण हुआ होगा।

गांव और अस्पताल परिसर में पसरा मातम

एक ही गांव के पांच युवाओं की अचानक मौत की खबर फैलते ही बंगुरासिंह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और जिला अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम