ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » ‘खुद को बोल्ड दिखाना पसंद नहीं’, ‘पेद्दी’ के रिलीज होते ही लोगों को याद आया जाह्नवी कपूर का बयान, खूब हो रहीं ट्रोल

‘खुद को बोल्ड दिखाना पसंद नहीं’, ‘पेद्दी’ के रिलीज होते ही लोगों को याद आया जाह्नवी कपूर का बयान, खूब हो रहीं ट्रोल

डेस्क। राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम चरण डबल रोल में हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं और अब अपने किरदार. . .

डेस्क। राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम चरण डबल रोल में हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं और अब अपने किरदार को लेकर ट्रोल्स से घिर चुकी हैं। दरअसल, ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के किरदार को आई कैंडी की तरह पेश किया गया है। ऐसा किरदार जिसका कहानी से कोई ताल्लुक नहीं है। फिल्म के अधिकतर सीन में उनके फिगर और बॉडी पर ही फोकस रखा गया है। वहीं कुछ दिनों पहले जाह्नवी ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें अपने आपको बोल्ड दिखाना पसंद नहीं है। अब इसी बयान और पेद्दी में अपने किरदार को लेकर अब जाह्नवी ट्रोल्स से घिर गई हैं।

बोल्ड दिखाने वाले सीन्स पर आपत्ति

कुछ दिनों पहले जाह्नवी कपूर ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान खुद को बोल्ड दिखाए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। जाह्नवी ने कहा था कि उन्हें खुद को बोल्ड दिखाए जाने वाले सीन्स से समस्या है। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा था- ‘मेरा मानना है कि मैंने किस बात के लिए सहमति दी थी। जैसे कि, मैंने ‘परम सुंदरी’ में एक गाना किया था ‘भीगी साड़ी’, इसमें मैंने भीगी साड़ी पहनी थी और सेंशुअल डांस कर रही थी। इस गाने का मकसद किसी को एक्साइटेड करना नहीं था, बल्कि ये एक सेंशुअल गाना था। दोनों में फर्क है। मैं बिना कंसेंट के सेक्शुअलाइज किए जाने के सख्त खिलाफ हूं और ये बात मुझे परेशान करती है।’

गलत एंगल से फोटोज लिए जाने पर जताई नाराजगी

इसी दौरान जाह्नवी ने गलत एंगल से अपनी या अन्य एक्ट्रेसेस की तस्वीरें क्लिक किए जाने को लेकर भी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि कई बार कैमरामैन गलत एंगल से शूट करके उनकी बॉडी पार्ट्स को दिखाने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें अन्कम्फर्टेबल करता है। जाह्नवी ने कहा था- ‘अगर डीओपी कैमरा किसी ऐसी जगह लगा दिया जाए, जहां मुझे अच्छा नहीं लग रहा तो बिना अनप्रोफेशनल दिखे मुझे कहना चाहिए कि ये ठीक नहीं है। पहले मैं बहुत रिस्पेक्ट के साथ कहती थी, लेकिन अब थोड़ा बदल गई हूं।’

ADVERTISEMENT

अपने बयान को लेकर ट्रोल्स से घिरीं जाह्नवी

अब जाह्नवी अपने इसी बयान को लेकर ट्रोल्स से घिरी हुई हैं। दरअसल, ‘पेद्दी’ में जाह्नवी के सीन्स में ज्यादातर उन्हें बोल्ड लुक में दिखाया गया है। कमर और अन्य बॉडी पार्ट्स पर फोकस करके उन्हें दिखाने की कोशिश की गई है। ऐसे में लोगों का कहना है कि आखिर उन्होंने फिल्म के दौरान इस बात को लेकर आपत्ति क्यों नहीं जताई। कई ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या पेद्दी में जिस तरह से उन्हें दिखाया गया है वो ऑब्जेक्टिफाइंग नहीं है, क्या इस तरह का कंटेंट सिर्फ हाई इंगेजमेंट को अट्रैक्ट करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता?

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम