Home » पश्चिम बंगाल » गाजोल को मिले नगरपालिका का दर्जा, छात्र संगठन “स्टूडेंट ग्रुप” ने चलाया सफाई अभियान

गाजोल को मिले नगरपालिका का दर्जा, छात्र संगठन “स्टूडेंट ग्रुप” ने चलाया सफाई अभियान

मालदा। गाज़ोल क्षेत्र के छात्र संगठन “स्टूडेंट ग्रुप” ने एक सफाई अभियान चलाया। गाजोल प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार सुबह इस छात्र समूह का गठन किया और शहर के सफाई अभियान में शामिल हुए। छात्र संगठन सड़कों. . .

मालदा। गाज़ोल क्षेत्र के छात्र संगठन “स्टूडेंट ग्रुप” ने एक सफाई अभियान चलाया। गाजोल प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार सुबह इस छात्र समूह का गठन किया और शहर के सफाई अभियान में शामिल हुए। छात्र संगठन सड़कों पर जमा कचरे को साफ करने के अलावा शिविर से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के संग्रह सहित विभिन्न सफाई गतिविधियों में भी शामिल हुए।
इस संगठन के सदस्यों ने कहा कि “गाज़ोल क्षेत्र का धीरे-धीरे विकास हो रहा है। इसी के साथ साथ आबादी भी बढ़ रही है। गाजोल क्षेत्र को नगर पालिका के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से चल रही है।” उन्होंने कहा है कि इस मामले में राज्य सरकार ने अपनी राय दी है, लेकिन गाज़ोल क्षेत्र में कुछ भी व्यस्थित नहीं है, चारों ओर बाजार और झोपड़ियाँ बिखरी पड़ें हैं। संबंधित पंचायतें भी सफाई के मामले में उदासीन हैं। इसलिए गाज़ोल स्टूडेंट ग्रुप ने यह सफाई अभियान सप्ताह या महीने में एक बार शुरू करने का निर्णय किया है।”

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स