Home » पश्चिम बंगाल » ट्रक और बांस से लड़ी वैन की टक्कर में एक दम्पति घायल 

ट्रक और बांस से लड़ी वैन की टक्कर में एक दम्पति घायल 

मालदा। ट्रक और वैन के टकराने से वैन में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना शुक्रवार की सुबह मालदा थाना क्षेत्र के आठ मील इलाके में घटित हुई। वैन में बांस से लदा हुआ था। दुर्घटना. . .

मालदा। ट्रक और वैन के टकराने से वैन में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना शुक्रवार की सुबह मालदा थाना क्षेत्र के आठ मील इलाके में घटित हुई। वैन में बांस से लदा हुआ था। दुर्घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उसके बाद आनन-फानन में दंपति को इलाज के लिए  मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार घायल दंपत्ति का नाम सनातन मंडल (52) और भौरी मंडल (45) है। उनका घर गाजोल थाने के बोलबारी इलाके में है।
सूत्रों के अनुसार आज सुबह मालदा थाना के 8 मील क्षेत्र में शुक्रवार को बाजार जाते समय दुर्घटनाहुई। दंपति बांस बेचने के लिए बांस को वैन में रख कर लेकर बाजार ले जा रहे थे। रास्ते में एक लॉरी ने नियंत्रण खो दिया और वैन को टक्कर मार दी, जिससे दंपति घायल हो गए। फिलहाल उनका मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स