Home » क्राइम » तृणमूल पर लगा भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप

तृणमूल पर लगा भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप

कूचबिहार। भाजपा विधायक के साथ नदी कटाव का दौरा करने गए पार्टी कार्यकर्ताओं की पिटाई करने का आरोप तृणमूल पर लगा हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में तोड़फोड़ भी की है। भाजपा विधायक मालती रावा. . .

कूचबिहार। भाजपा विधायक के साथ नदी कटाव का दौरा करने गए पार्टी कार्यकर्ताओं की पिटाई करने का आरोप तृणमूल पर लगा हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में तोड़फोड़ भी की है।
भाजपा विधायक मालती रावा रॉय के साथ नदी कटाव का निरीक्षण करने भाजपा सचिव गयी थी। आरोप है उनके घर में घुस कर उनके पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गयी है और साथ ही घर में तोड़फोड़ भी किया गया है।
शिकायत है कि तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक मालतीरावा रॉय के साथ तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र नक्कटीगच ग्राम पंचायत ढढियाल की 217 बूथ संख्या से गदाधर नदी कटाव का निरीक्षण करने के लिए भाजपा सचिव संताना सिंह बर्मन और उनके पति गए थे । घटना के बाद तृणमूल के बदमाशों ने संताना सिंह बर्मन को फोन पर कथित तौर पर धमकाया। तृणमूल के बदमाशों ने उनके घर पर कथित तौर पर हमला किया और तोड़फोड़ की। साथ ही मारपीट भी किया। घटना के बाद संताना सिंह बर्मन का तुफानगंज महकमा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम