Home » मनोरंजन » धर्मेंद्र की खराब सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कैसी है बॉलीवुड के हीमैन की हालत

धर्मेंद्र की खराब सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कैसी है बॉलीवुड के हीमैन की हालत

डेस्क। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र बीते कुछ समय से अपनी सेहत की वजह से फैंस के बीच बने हुए हैं। फैंस लगातार धर्मेंद्र की सेहत ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। हाल ही में धर्मेंद्र को तबियत खराब. . .

डेस्क। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र बीते कुछ समय से अपनी सेहत की वजह से फैंस के बीच बने हुए हैं। फैंस लगातार धर्मेंद्र की सेहत ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। हाल ही में धर्मेंद्र को तबियत खराब होते ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद धर्मेंद्र के फैंस के बीच खलबली मच गई थी। हाल ये हो चुका था कि 2 बार तो धर्मेंद्र की मौत की खबर तक सामने आ गई। फैंस की इन हरकतों ने धर्मेंद्र के परिवार को बहुत परेशान कर दिया था। यही वजह है जो एक दिन धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल मीडिया के सामने भड़कते नजर आए थे। इसी बीच धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

धर्मेंद्र को लेकर आई एक और बड़ी खबर

एक रिपोर्ट की मानें तो धर्मेंद्र का इस समय घर पर इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही धर्मेंद्र के फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। फैंस को यकीन है कि धर्मेंद्र जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। हालांकि धर्मेंद्र की रिकवरी में कितना समय लगेगा ये बात कोई नहीं जानता है।

धर्मेंद्र की वजह से बॉलीवुड में मचा हुआ है हंगामा

जब से धर्मेंद्र बीमार हुए हैं तब से ही बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। बॉलीवुड सितारे लगातार धर्मेंद्र की सेहत को लेकर फिक्रमंद बने हुए हैं। अस्पताल में आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान धर्मेंद्र की सेहत का जायजा लेने पहुंचे थे। वहीं बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी पत्नी के साथ धर्मेंद्र के घर गए थे। धर्मेंद्र के हालचाल लेने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट भी दिया था। धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उन्होंने बड़े भाई के हालचाल लिए हैं। अब फैंस भी शांति से धर्मेंद्र के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

Web Stories
 
चेहरे पर साबुन लगाने से पहले जान लीजिए इसके भारी नुकसान सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड सर्दियों में फटी एड़ियों को मक्खन जैसा बनाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे रोने के इन फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग फैटी लिवर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज