Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा सेक्टर-21 में दीवार गिरी, 4 मजदूरों की मौत, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू शुरू

नोएडा सेक्टर-21 में दीवार गिरी, 4 मजदूरों की मौत, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू शुरू

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-21 में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां जलवायु विहार में दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोगों को जीवित निकाला गया है। दीवार किनारे नाले में सफाई. . .

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-21 में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां जलवायु विहार में दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोगों को जीवित निकाला गया है। दीवार किनारे नाले में सफाई के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
सभी मजदूर बदायूं के रहने वाले हैं। ये सुबह 9:30 बजे जलवायु विहार के पास नाले की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। मृतकों के नाम  पुष्पेंद्र, अमित, पानसिंह है। गंभीर घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीवार का मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई है। मौके पर पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी और फोर्स मौजूद हैं। खुद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, डीएम सुहास एलवाई, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटे है।
मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। बताया जाता है की मजदूर ठेकेदार सुंदर के कहने पर नाले की सफाई का कार्य कर रहे थे। दीवार पहले से ही जर्जर थी, इसके बारे में ठेकेदार को बताया गया था। लेकिन उसके बावजूद ठेकेदार ने काम नहीं रुकने दिया। मौके पर भारी भीड़ है।
डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने जलवायु विहार के पास सेक्टर 21 में नाले की सफाई का काम दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तो दीवार गिर गई। अभी तक चार मौतों की सूचना आई है। 2 की मौत जिला अस्पताल में हुई है तो दो की मौत कैलाश अस्पताल में हुई है। घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।
बताया जा रहा है कि नाले की सफाई में एक दर्जन से अधिक मजदूर जुटे हुए थे। 100 मीटर से अधिक दूरी तरह पूरी दीवार गिरने से सभी मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर तुरंत पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। दीवार जलवायु विहार सोसायटी की है। दीवार के बाहर से नाला है। इसी में सफाई चल रही थी। दीवार नाले की तरफ बाहर की ओर गिरी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कैसे इतनी बड़ी दीवार गिर गई, जिसने 4 लोगों की जिंदगी लील ली।
सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Trending Now

नोएडा सेक्टर-21 में दीवार गिरी, 4 मजदूरों की मौत, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू शुरू में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़