Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल चुनाव के लिए बिलासपुर रूट से 16 स्पेशल ट्रेनें, जानिए रेलवे का क्या है प्लान?

बंगाल चुनाव के लिए बिलासपुर रूट से 16 स्पेशल ट्रेनें, जानिए रेलवे का क्या है प्लान?

बिलासपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग वापस अपने राज्य लौट रहे हैं। इस चुनावी रण का असर अब पटरियों पर भी दिखने लगा है। देशभर में रोजी-रोटी के लिए फैले. . .

बिलासपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग वापस अपने राज्य लौट रहे हैं। इस चुनावी रण का असर अब पटरियों पर भी दिखने लगा है। देशभर में रोजी-रोटी के लिए फैले बंगाल के वोटरों को मतदान केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रेलवे ने भी अब स्पेशल सिग्नल दे दिया है। ये स्पेशल सिग्नल स्पेशल ट्रेनों का है। बिलासपुर रूट से होकर 16 स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें शुरू हो चुकी है जबकि कुछ मतदान से दो- चार दिन पहले चलाई जाएंगी।

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग

खास बात ये है कि जो हावड़ा रूट पिछले कई महीनों से ट्रेनों की लेटलतिफी के लिए बदनाम था, बीते एक सप्ताह से अचानक ट्रेनें राइट टाइम हो गई हैं। गौरतलब है कि असम के बाद अब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। रेल प्रशासन की इस सक्रियता को सीधे तौर पर 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से जोड़कर देखा जा रहा है। रेलवे ने उन शहरों को फोकस किया है जहां बंगाल असम और दक्षिण भारत के श्रमिक और मध्यम वर्गीय वोटर बड़ी संख्या में रहते हैं।
इसमें पुणे- एलटीटी – वलसाड रूट, यहां से संतरागाछी और खड़गपुर के लिए स्पेशल ट्रेन दी गई है, ताकि महाराष्ट्र और गुजरात में रहने वाले वोटर समय पर पहुंच सके। दुर्ग- गोंदिया- इतवारी बिलासपुर जोन की ये तीन प्रमुख ट्रेनें स्थानीय स्तर पर बंगाल जाने वाले यात्रियों मददगार बनेंगी। इसी तरह पटना- रक्सौल कॉरिडोर में स्पेशल ट्रेनों के जरिए मालदा- दिनाजपुर, वीरभूम और हल्दिया जैसे संवेदनशील चुनावी क्षेत्र के वोटरों को टारगेट किया गया है। इतना ही नहीं चुनावी सीजन के कारण गोंदिया में वॉशेबल एप्रॉन के काम के लिए 24 अप्रैल तक रद्द शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस को रिशेड्यूल करते हुए चुनाव से पहले नया आदेश जारी कर फिर से बहाल कर दिया गया है। शालीमार- इतवारी के बीच भी नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी गई है।

संचालित स्पेशल ट्रेनें

एलटीटी–सांतरागाछी–एलटीटी: 21 अप्रैल से 24 जुलाई तक कुल 13–13 फेरों के लिए संचालित।
हटिया–एलटीटी–हटिया: 20 अप्रैल से 15 जून तक 9 फेरों के लिए। यह सेवा हटिया से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया क्षेत्र को जोड़ती है।
पटना–चर्लपल्ली–पटना: 8 अप्रैल से 27 मई तक, प्रत्येक सोमवार और बुधवार को 15–15 फेरों के लिए। यह रूट दिनाजपुर, मालदा, दार्जिलिंग और सिलिगुड़ी क्षेत्र के यात्रियों के लिए अहम है।
तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति: 13, 20 और 27 अप्रैल को कुल 7 फेरों के लिए। रक्सौल के जरिए हल्दिया, वर्धमान, पानगढ़ और वीरभूम क्षेत्र को कनेक्ट करती है।
गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया: 25 अप्रैल से 27 जून तक संचालित। यह ट्रेन भी रक्सौल के माध्यम से पश्चिम बंगाल के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ती है।
चर्लपल्ली–रक्सौल–चर्लपल्ली: 12 अप्रैल से 31 मई तक संचालित।
पुणे–सांतरागाछी–पुणे: 15 और 22 अप्रैल को विशेष फेरे।
वलसाड़–खड़गपुर–वलसाड़: 15 और 22 अप्रैल को विशेष सेवा।
एलटीटी–सांतरागाछी–एलटीटी: 17 और 24 अप्रैल को अतिरिक्त फेरे।
पुणे–सांतरागाछी–पुणे: 17 और 25 अप्रैल को विशेष संचालन।
उधना–सांतरागाछी–उधना: 17, 22 और 24 अप्रैल को फेरे।
एलटीटी–सांतरागाछी–एलटीटी: 24 अप्रैल और 1 मई को अतिरिक्त सेवा।
दुर्ग–शालीमार–दुर्ग: 22 अप्रैल को एक विशेष फेरा।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–इतवारी: 19, 20 और 26 अप्रैल को संचालित विशेष ट्रेन।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम