Home » देश » भारत का ‘देश गरिमा’ बना ‘सिकंदर : ईरानी फायरिंग भी नहीं रोक पाई भारतीय जहाज का रास्ता, कच्चा तेल लेकर होर्मुज से निकला 10वां टैंकर

भारत का ‘देश गरिमा’ बना ‘सिकंदर : ईरानी फायरिंग भी नहीं रोक पाई भारतीय जहाज का रास्ता, कच्चा तेल लेकर होर्मुज से निकला 10वां टैंकर

नई दिल्ली। ईरानी गनबोट्स की फायरिंग और बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को 10वां भारतीय ध्वज वाला जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने में सफल रहा। ‘देश गरिमा’ नामक यह जहाज कच्चा तेल लेकर मुंबई बंदरगाह की ओर जा रहा है।. . .

नई दिल्ली। ईरानी गनबोट्स की फायरिंग और बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को 10वां भारतीय ध्वज वाला जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने में सफल रहा। ‘देश गरिमा’ नामक यह जहाज कच्चा तेल लेकर मुंबई बंदरगाह की ओर जा रहा है। शनिवार को ईरानी गनबोट्स की गोलीबारी के कारण दो भारतीय टैंकरों को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। इसके बावजूद ‘देश गरिमा’ ने जलडमरूमध्य पार कर लिया।
शनिवार को ईरानी नौसेना की ओर से की गई गोलीबारी के कारण भारत के दो टैंकरों को अपना रास्ता बदलना पड़ा और वे वापस लौटने को मजबूर हो गए। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भारतीय ध्वज वाले जहाज जग अर्नव (Jag Arnav) पर भी हमला किया। यह जहाज उन 16 जहाजों की सूची में शामिल है जिन्हें वहां से निकालने की तैयारी की जा रही थी। ईरान ने शनिवार को होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी कि उन्हें वहां से गुजरने की अनुमति नहीं है। हालांकि एक दिन पहले ईरान ने ‘सुरक्षित लेन’ से जाने की अनुमति देने की बात कही थी।

कई भारतीय और विदेशी जहाज अब भी फंसे

मैरीटाइम ट्रैफिक के डेटा के मुताबिक, भारत आने वाले कई भारतीय और विदेशी जहाज अब भी होर्मुज पार करने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें ये शामिल हैं:
13 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी (होर्मुज के पश्चिम) में हैं।
6 जहाज ओमान की खाड़ी (पूर्व) में मौजूद हैं।
1 जहाज अदन की खाड़ी में है।
3 जहाज लाल सागर में हैं।

सरकार ने कसी कमर

पेट्रोलियम और रसायन मंत्रालयों ने फंसे हुए जहाजों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई है:
पेट्रोलियम मंत्रालय: निकासी के लिए 17 जहाजों की पहचान की गई है। इनमें 10 कच्चे तेल के टैंकर, 4 LPG और 3 LNG कैरियर शामिल हैं। इन जहाजों में से 3 भारतीय ध्वज वाले हैं, जबकि 14 विदेशी ध्वज वाले जहाज हैं।
रसायन मंत्रालय: 16 अन्य जहाजों की सूची तैयार की गई है, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जाना है।
सफल निकासी: अब तक विभिन्न शिपिंग कंपनियों द्वारा 2,487 नाविकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्ग है। पिछले महीने युद्ध के बीच ईरान द्वारा इसे ब्लॉक करने के फैसले के बाद से वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस मार्ग पर काफी हद तक निर्भर है, यही वजह है कि ईरान समय-समय पर छिटपुट रूप से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दे रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम