ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत और 24 यात्री घायल

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत और 24 यात्री घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से. . .

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना इलाके में नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास पर डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।

चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा

अनुमान जताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और यूपीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

स में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही या नींद की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम