Home » लेटेस्ट » सलमान खान की हीरोइन अब बनेगी IPS ऑफिसर, सच हुआ डेजी शाह का बचपन का सपना

सलमान खान की हीरोइन अब बनेगी IPS ऑफिसर, सच हुआ डेजी शाह का बचपन का सपना

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी पोस्ट अक्सर वायरल होती रहती हैं. वर्कफ्रंट पर देखें तो डेजी शाह आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म ‘बिहू अटैक’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने. . .

डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी पोस्ट अक्सर वायरल होती रहती हैं. वर्कफ्रंट पर देखें तो डेजी शाह आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म ‘बिहू अटैक’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था. डेजी शाह को सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से अलग पहचान इंडस्ट्री में मिली. डेजी शाह अब बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. डेजी जल्द ही ऐसा किरदार निभाती हुई नजर आएंगी, जो उन्होंने कभी पहले नहीं किया. डेजी शाह अपकमिंग फिल्म में आईपीएस ऑफिसर का रोल प्ले करते हुए दिखेंगी.
डेजी शाह बड़े पर्दे पर एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म ‘डीजीपी कश्मीर’ में एक आईपीएस अधिकारी का रोल प्ले करने वाली हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया, जहां इसकी पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई. इससे पहले भी डेजी शाह पुलिस की भूमिका निभा चुकी हैं लेकिन इस बार वो आईपीएस ऑफिसर बनने जा रही हैं, जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं.

डेजी शाह की अपकमिंग फिल्म

डेजी शाह ने अपनी अपकमिंग फिल्म में आईपीएस ऑफिसर के रोल पर बात करत हुए कहा, “मैंने पहले एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी, लेकिन अब मैं यहां तक पहुंच गई हूं. जो बात इसे और भी खास बनाती है वो है कि ये फिल्म कश्मीर में हुई कई सच्ची घटनाओं से इस्पायर्ड है. बचपन में मैंने एक आईपीएस ऑफिसर बनने का सपना देखा था.” इम्तियाज भट्ट के डायरेक्शन में बनी ‘डीजीपी कश्मीर’ घाटी में सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों संघर्ष और बलिदान पर आधारित है.

‘डीजीपी कश्मीर’ की कहानी?

डेजी शाह ने आगे कहा, “ये फिल्म कश्मीर के गुमनाम हीरो के लिए है, जिनके बारे में लोग नहीं जानते. उनकी कहानी लोगों को जानना जरूरी है. इस फिल्म के जरिए लोगों को मेरा एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा, खास तौर पर जब एक्शन की बारी आएगी.” डेजी शाह अपने हिस्से की शूटिंग जुलाई में शुरू करेंगी, जिसके लिए वो फिजिकली अपने आप को तैयार कर रही हैं. एक्ट्रेस कहती हैं, “मैंने अपने शूटिंग शुरू नहीं की है लेकिन मेरे पास तैयारी के लिए एक महीना है. मैं पहले से ही नेशनल लेवल शूटर हूं, इसलिए ये एक्सपीरियंस मेरे रोल को और भी बेहतर बनाने में मदद करेगा. “

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम