Home » खेल » सिलीगुड़ी में 2 अगस्त को होगा 16वां काइजेन ओपन कराटे चैंपियनशिप, देशभर के 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

सिलीगुड़ी में 2 अगस्त को होगा 16वां काइजेन ओपन कराटे चैंपियनशिप, देशभर के 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी की विश्वसनीय और अग्रणी कराटे अकादमी काइजेन कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया (केकेएआई) की ओर से आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को 16वें कैज़ेन ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तरायन स्थित बिरला दिव्य. . .

सिलीगुड़ी । सिलीगुड़ी की विश्वसनीय और अग्रणी कराटे अकादमी काइजेन कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया (केकेएआई) की ओर से आगामी 2 अगस्त 2026 (रविवार) को 16वें कैज़ेन ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तरायन स्थित बिरला दिव्य ज्योति स्कूल में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता का आयोजन काइजेन कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया के प्रमुख शिहान देबाशीष धाली (6th Dan Black Belt एवं 3rd Dan WKF) के मार्गदर्शन में होगा।

देश के 8 राज्यों से प्रतिभागी लेंगे भाग

एक पत्रकार सम्मेलन में शिहान देबाशीष धाली ने बताया कि यह पूर्वी भारत की प्रमुख कराटे प्रतियोगिताओं में से एक है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में त्रिपुरा, असम, हिमाचल प्रदेश, बिहार, सिक्किम सहित 7 से 8 राज्यों तथा 10 से 12 जिलों के प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नियमों के अनुसार होगी प्रतियोगिता

चैंपियनशिप में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में काता (Kata) और कुमिते (Kumite) स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के नियमों के अनुसार संपन्न होगी। राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी रेफरी एवं जज मुकाबलों का संचालन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान चार टाटामी पर एक साथ मुकाबले कराए जाएंगे तथा खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में 6 वर्ष से कम आयु से लेकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक की लगभग 70 श्रेणियां शामिल रहेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खेल जगत की हस्तियों, विशिष्ट अतिथियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। उनका मानना है कि इस आयोजन से क्षेत्र में कराटे खेल को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा।
काइजेन कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया, स्वयंसेवकों, रेफरी, कोच एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से प्रतियोगिता के व्यापक कवरेज की अपील की है।
आयोजन को जिगा एलईडी, ब्राइट अकादमी, रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रीन, यूको बैंक, दून हेरिटेज स्कूल, ब्लू वैली हॉलीडेज, द येलो चिल्ली, यूनिवर्स टीवी तथा नियोटिया गेटवेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का सहयोग प्राप्त है।
आज पत्रकार सम्मेलन में सिलीगुड़ी पंजाबीपाड़ा ब्राइट आकादमें के संस्थापक निदेशक संदीप घोषाल, यूनिवर्स टीवी के एडिटर जीतेन्द्र पांडेय, रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रीन के महासचिव संदीप चौधरी उपस्थित थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम