Home » बिजनेस » सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, MCX पर सोना ₹500 से ज्यादा टूटा; चांदी में भी बड़ी गिरावट, दो कारोबारी सत्रों में सोना ₹6,000 तक फिसली, जानिए आज का ताजा भाव

सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता, MCX पर सोना ₹500 से ज्यादा टूटा; चांदी में भी बड़ी गिरावट, दो कारोबारी सत्रों में सोना ₹6,000 तक फिसली, जानिए आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना 500 रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी. . .

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना 500 रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में 1,300 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली थी। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में नरमी आई है। लगातार दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत करीब 3,600 रुपये और चांदी करीब 6,000 रुपये तक नीचे आ चुकी है।

MCX पर सोने का क्या है भाव?

MCX पर 5 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,52,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 1,52,279 रुपये के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोना 500 रुपये से अधिक टूटकर 1,52,225 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सुबह 10:10 बजे तक यह करीब 528 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,239 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

चांदी भी 1,300 रुपये से ज्यादा टूटी

सोने के साथ चांदी में भी शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला। MCX पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,37,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को यह 2,37,176 रुपये पर खुली।\ कारोबार के शुरुआती दौर में चांदी 1,300 रुपये से अधिक टूट गई। सुबह 10:25 बजे यह करीब 795 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,863 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। वहीं, 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी 1,203 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार में भी सोना हुआ सस्ता

फिजिकल मार्केट में भी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Goodreturns के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 650 रुपये सस्ता होकर 1,54,150 रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 600 रुपये की गिरावट आई और यह 1,41,300 रुपये पर पहुंच गया। 18 कैरेट सोना भी 490 रुपये टूटकर 1,15,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हलांकि, चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव सबसे ज्यादा

दिए गए शहरवार आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, चंडीगढ़, अमृतसर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 15,430 रुपये प्रति ग्राम रहा। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और कई अन्य शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 15,415 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर रहा। शहर के अनुसार कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड करीब 0.5 प्रतिशत गिरकर 4,405.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को भी इसमें करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी करीब 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,452.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर भी करीब 0.2 प्रतिशत फिसलकर 66.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

आगे कैसी रह सकती है कीमतों की चाल?

सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की स्थिति, कच्चे तेल की कीमत और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर पड़ता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम