Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

करला नदी में मिली विशालकाय मछली, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जलपाईगुड़ी । जलपाईगुड़ी जिले की करला नदी से एक विशालकाय मछली पकड़ी गयी है और यह मछली मिलने की खबर से चारों ओर कौतुहल का माहौल बना हुआ है। विशालकाय मछली के देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।करला एक छोट नदी है और इस नदी में बरामद मछली का वजन आठ किलो से अधिक बताया जा रहा है।
स्थानीय युवक बाबू महंत ने जलपाईगुड़ी के गोशाला मोड़ के पास करला नदी से इस मछली को पकड़ा है। जैसे ही खबर फ़ैली की विशालकाय मछली पकडी गई है इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गयी। इससे पहले करला नदी से कई बड़े बोयाल ,रोहू और कतला मछली पकड़े जा चुके हैं। कभी-कभी दो- ढाई किलो की मछली भी इस नदी में मिल जाती थीं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि करला नदी में आठ किलो वजन की मछली मिली है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस युवक को कभी-कभी वंशी से करला नदी में मछली पकड़ते देखा जाता है, लेकिन इतनी बड़ी मछली इस इलाके में कभी नहीं पकड़ी गई। दूसरी ओर आठ किलो की मछली पकड़कर युवक बहुत खुश हुआ। उसने कहा इतनी बड़ी मछली को पकड़ना बहुत खुशी की बात है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.