Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

कूचबिहार में यात्री से लदे बस और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर, 10 हुए घायल, मची चीख पुकार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कूचबिहार। आज सुबह एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गयी। हादसे में बस सवार 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह माथाभांगा कूचबिहार (कूचबिहार) के कालीबाड़ी इलाके में स्टेट हाइवे नंबर 16 पर मनसाई नदी के पंचानन पुल के पास हुई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि माथाभांगा से कूचबिहार जा रहे एक मालवाहक ट्रक की पंचानन पुल से सटे कालीबाड़ी इलाके में सिलीगुड़ी जाने वाली यात्री बस से टक्कर हो गयी।
बताया गया है कि आज सुबह घने कोहरे से क्षेत्र में दृश्यता कम होने के कारण दो वाहन नियंत्रण खो बैठे और आपस में टकरा गये। टक्कर की आवाज और यात्रियों के चीखने-चिल्लाने पर इलाकावासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही हादसे में घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए माथाभंगा महकमा अस्पताल भेजा। हादसे के कारण काफी देर तक उस सड़क पर यातायात ठप रहा।
सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे की खबर मिलते ही माथाभंगा थाने की पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस माथाभंगा थाने ले गई। इसके बाद उस मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.