Home » देश » पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61% से अधिक मतदान; कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- लोग बिना डरे वोट कर रहे

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61% से अधिक मतदान; कांग्रेस नेता अधीर रंजन बोले- लोग बिना डरे वोट कर रहे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता इस मतदान में 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता इस मतदान में 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

भवानीपुर में जीत का अंतर कितना होगा, जानिए क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

मीडिया के साथ बातचीत में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से पूछा गया कि क्या भवानीपुर में 2021 का इतिहास दोहराया जाएगा? इस सवाल के जवाब में शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘जीत का अंतर क्या होगा, ये मैं शाम 6 बजे के बाद बताऊंगा।’

‘ममता बनर्जी के हाथ से बंगाल जा रहा है’

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘मैंने सुना है कि 85% मतदान हो चुका है। बहुत कम लोग बचे हैं। बहुत शांति से प्रक्रिया चल रही है। मुझे लगता है कि पहले चरण से अधिक मतदान होने वाला है। सभी को अपने अधिकार का उपयोग करना चाहिए। भाजपा सरकार बना रही है। ममता बनर्जी के हाथ से बंगाल जा रहा है।’

अधीर रंजन चौधरी का बयान- ‘आम लोग इस बार बिना डरे वोट कर रहे’

बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त होना मानिए असंभव है। इस बार लोग भारी संख्या में चुनाव में शिरकत कर रहे हैं। आम लोगों को लगता है कि बूथ-बूथ जाकर लोग मतदान करने में सक्षम होंगे क्योंकि भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात किए गया है। आम लोग भयभीत न होकर बूथ जाकर चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं।’

बंगाल की हॉट सीटों पर कितना रहा मतदान प्रतिशत

बंगाल की 15 हॉट सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कितना है मतदान प्रतिशत-

हॉट सीट                 मतदान प्रतिशत (दोपहर 1 बजे तक)
हुगली64.57%
हावड़ा60.68%
कोलकाता उत्तर60.18%
कोलकाता दक्षिण57.73%
नादिया61.41%
उत्तर 24 परगना59.20%
पूर्वा वर्धमान66.80%
दक्षिण 24 परगना58.58%
भवानीपुर58.53%
कोलकाता पोर्ट56.89%
सोनारपुर दक्षिण54.10%
भांगड़54.13%
नोआपाड़ा62.00%
कामरहटी59.22%
जाधवपुर54.61%
रासबिहारी59.58%
बेलेघाटा60.47%
माणिकतला62.29%
बैरकपुर61.51%
बरानगर60.97%
हिंगलगंज60.91%
एंटली57.54%
शिवपुर58.49%

बंगाल में दोपहर 1 बजे तक जिलेवार मतदान प्रतिशत-

जिला (District)         प्रतिशत (%)
हुगली64.57%
हावड़ा60.68%
कोलकाता उत्तर60.18%
कोलकाता दक्षिण57.73%
नादिया61.41%
उत्तर 24 परगना59.20%
पूर्वा वर्धमान66.80%
दक्षिण 24 परगना58.58%
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम