Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

गर्मी से उबल रहा है उत्तर बंगाल,पहली बार हीट वेव चेतावनी, इंसानों के साथ गर्मी से बेहाल है जंगली जानवर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जलपाईगुड़ी। गर्मी से उत्तर बंगाल उबल रहा है और इंसानो के साथ जानवर भी परेशान है। तेज गर्मी में थकान दूर करने के लिए ठंडे पानी से नहाने का मजा लेने में पशु भी पीछे नहीं है। इस स्नान से सिर्फ इंसानों को ही राहत नहीं मिलती है, बल्कि जानवरों को भी आराम मिलता है। वहीं इस गर्मी से बचने के लिए विभिन्न पशुओं के साथ जलपाईगुड़ी तीस्ता पार्क में बंदरों का एक समूह नहाता नजर आया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल में पहली बार हीट वेव चेतावनी दी गई है। लू चलने तक की बात से सावधानी बरतने को कहा गया है। इससे इंसानों के साथ गर्मी से जंगली जानवर भी बेहाल है।
ऐसे में जलपाईगुड़ी के तिस्ता पार्क में बने फब्बारे में बंदरों का एक दल पानी में नहाता नजर आया। गर्मी से कुछ राहत पाने के लिए बंदरों का यह झुंड कभी एक जगह से दूसरी जगह भाग रहा है। तो कभी गर्मी से हांफते देखा जाता है। बंदरों के इस नजारे को देखने के लिए पार्क में आने वाले सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। छोटे बच्चे भी इस नजारे से काफी खुश हुए। वहीं कई लोग बंदरों के इस सीन को कैमरे में कैद करते नजर आए।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.