Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

ग्लेन मैक्सवेल ने विस्‍फोटक दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, तोड़ डाले 8 धांसू रेकॉर्ड

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने दम पर शानदार जीत दिलाई है। ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्‍तान के 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक जड़कर ऑस्‍ट्रेलिया को तीन विकेट से जिता दिया। ऑस्‍ट्रेलिया का शीर्षक्रम ध्‍वस्‍त होने के बाद मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौकों और 10 छक्कों की सहायत से नाबाद 201 रन की तूफानी पारी खेली। मैक्सवेल रन चेज में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने 8 बड़े रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
वनडे रन-चेज़ में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
201* – ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई, 2023
193 – फखर ज़मान बनाम साउथ अफ्रीका , जोहान्सबर्ग, 2021
185* – शेन वॉटसन बनाम बांग्‍लादेश, मीरपुर, 2011
183* – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका, जयपुर, 2005
183 – विराट कोहली बनाम पाकिस्‍तान, मीरपुर, 2012
वनडे में गैर-सलामी बल्लेबाज के लिए उच्चतम स्कोर
201* – ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई, 2023
194* – चार्ल्स कोवेंट्री बांग्‍लादेश, बुलावायो, 2009
189* – विव रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 1984
185 – फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, केप टाउन, 2017
वनडे में 7वें विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
202* – ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई, 2023
177 – जोस बटलर और आदिल राशिद बनाम न्यूजीलैंड, बर्मिंघम, 2015
174* – अफीफ हुसैन और मेहदी हसन मिराज, चटगांव, 2022
162 – माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर बनाम भारत, हैदराबाद, 2023
वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक (गेंदों पर)
126 – ईशान किशन बनाम बांग्‍लादेश, चटगांव, 2022
128 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई वर्ल्‍ड कप, 2023
138 – क्रिस गेल बनाम जिम्‍बाव्‍बे, कैनबरा, 2015
विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के
17 – इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्‍तान, मैनचेस्टर, 2019
16 – क्रिस गेल बनाम जिम्‍बाव्‍बे, कैनबरा, 2015
11 – मार्टिन गुप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
11 – फखर जमान बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
10 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई, 2023
विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
237* – मार्टिन गुप्टिल बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंगटन, 2015
215 – क्रिस गेल बनाम जिम्‍बाव्‍बे, कैनबरा, 2015
201* – ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्‍तान, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
188* – गैरी कर्स्टन बनाम यूएई, रावलपिंडी, 1996
183 – सौरव गांगुली बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के
49 – क्रिस गेल
45 – रोहित शर्मा
43 – ग्लेन मैक्सवेल
37- एबी डिविलियर्स
37 – डेविड वार्नर
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
201* – ग्लेन मैक्सवेल बनाम एएफजी, मुंबई, 2023
185* – शेन वॉटसन बनाम बांग्‍लादेश, मीरपुर, 2011
181* – मैथ्यू हेडन बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन, 2007
179 – डेविड वार्नर बनाम पाकिस्‍तान एडिलेड, 2017
178 – डेविड वार्नर बनाम अफगानिस्‍तान पर्थ, 2015


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.