Home » उत्तर प्रदेश » आलोक सिंह बने यूपी लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष, 23 जनवरी 2029 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

आलोक सिंह बने यूपी लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष, 23 जनवरी 2029 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएसी के महानिदेशक आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक अनुभाग-4 के विशेष सचिव असीम कुमार सिंह ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश........ . .

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएसी के महानिदेशक आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक अनुभाग-4 के विशेष सचिव असीम कुमार सिंह ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी किया।

पदभार ग्रहण करने से शुरू होगा कार्यकाल

शासन की ओर से जारी नियुक्ति आदेश के मुताबिक, राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के खंड (1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आलोक सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होकर 23 जनवरी 2029 तक निर्धारित किया गया है।

राजकीय गजट में प्रकाशित होगा नियुक्ति आदेश

नियुक्ति संबंधी आदेश की प्रतियां महालेखाकार (प्रयागराज), राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव और प्रयागराज के कोषाधिकारी को भेज दी गई हैं। इसके अलावा निदेशक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को आदेश का राजकीय गजट में प्रकाशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम